धौनी ने नहीं दिया कोई अटेंशन तो पत्नी साक्षी ने की ऐसी शरारत, तस्वीरें हो गयी वायरल

साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो महेंद्र सिंह धौनी का पैर का अंगूठा काटने की कोशिश कर रही है जबकि धौनी अपने मोबाईल फोन में कुछ करते दिखाई पड़ रहे हैं
महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती है और कोई न कोई खूबसूरत पोस्ट करती ही रहती है चाहे वो बेटी जीवा के साथ धोनी की मस्ती वाली फोटो हो या फिर वीडियोज, वो हर खूबसूरत लम्हें को फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
अभी हाल ही में साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो महेंद्र सिंह धौनी का पैर का अंगूठा काटने की कोशिश कर रही है जबकि धौनी अपने मोबाईल फोन में कुछ करते दिखाई पड़ रहे हैं जिस कारण वो साक्षी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और साक्षी महेंद्र सिंह धौनी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में लगी हुई है. लेकिन धौनी उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि जब आप अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं.
उसकी इस फोटो पर फैंस ने कई तरह के प्रतिक्रियाएं दी. हालांकि ज्यादातर फैंस ने उनके इस पोस्ट पर इमोजी ही डाली है.
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से अभी आईपीएल को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है, जिस वजह से धौनी के करियर पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं कई लोग तो ये मानने लगे हैं कि उनकी वापसी मुश्किल है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो उन्हें ये तक कह दिया कि उन्हें 2019 विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. लेकिन धौनी अपने आचरण के अनुसार अभी तक इन बातों से बेपरवाह हैं और रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं. हाल ही में साक्षी ने रांची के मौसम का नजारा दिखाते हुए एक एक फोटो शेयर की थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




