ePaper

Dipika Pallikal Karthik: वाइफ दीपिका पल्लीकल ने भारत के लिए जीता मेडल, पति दिनेश कार्तिक ने लुटाया प्यार

Updated at : 08 Aug 2022 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Dipika Pallikal Karthik: वाइफ दीपिका पल्लीकल ने भारत के लिए जीता मेडल, पति दिनेश कार्तिक ने लुटाया प्यार

Birmingham: Silver medallists Indian women's cricket team players with gold medallists Australian team and bronze medallists New Zealand team pose for photographs during the medal ceremony at the Commonwealth Games 2022, Edgbaston Cricket Ground in Birmingham, UK, Sunday, Aug. 7, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_08_2022_000057A)

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल को कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट कर बधाई दी है. दिनेश कार्तिक ने दीपिका और सौरव की तस्वीर शेयर कर लिखा, यह यहां हैं, कोशिश और लगन रंग लायी है.

विज्ञापन

दीपिका पल्लीकल (dipika pallikal) और सौरव घोषाल (saurav ghosal) की भारतीय जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022 ) में स्क्वॉश के मिश्रित युगल में रविवार को कांस्य पदक जीता. इधर दीपिका के कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर क्रिकेटर पति दिनेश कार्तिक ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया और बधाई दी.

दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया और वाइफ दीपिका को बधाई दी

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल को कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट कर बधाई दी है. दिनेश कार्तिक ने दीपिका और सौरव की तस्वीर शेयर कर लिखा, यह यहां हैं, कोशिश और लगन रंग लायी है. कार्तिक ने आगे लिखा, आप दोनों पर बहुत खुशी और गर्व है.

Also Read: CWG 2022 Medal Tally: 18 गोल्ड के साथ 5वें स्थान पर भारत, देखें पदक तालिका में कौन कहां

कार्तिक के ट्वीट पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

दिनेश कार्तिक ने वाइफ दीपिका को ट्वीट कर जिस तरह से बधाई दी है, उसमें फैन्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं. फैन्स ने कार्तिक और दीपिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सच्चा प्यार बता रहे हैं. दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं.

भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को हराकर जीता कांस्य पदक

दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लोबन डोना और कैमरून पिले की जोड़ी को सीधे गेमों में 11-8, 11-4 से शिकस्त दी. खास बात यह है कि 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों का फाइनल इन्हों दोनों जोड़ियों के बीच खेला गया था और तब भारतीय जोड़ी ने रजत पदक इस जीता था. रविवार को कांस्य पदक प्लेऑफ में हालांकि दीपिका और घोषाल ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया. घोषाल के लिए इन खेलों का यह दूसरा पदक है. उन्होंने इसी सप्ताह पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता है , जो इस वर्ग में देश का पहला पदक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola