MS Dhoni के फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2024 में खेलने को लेकर CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

MS Dhoni News: आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता, लेकिन पूरे सीजन में धोनी अपने घुटने की चोट के कारण ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर पाए. ऐसे में आईपीएल 2023 के बाद धोनी के संन्यास ले लेने के कयास लगाए जा रहे थे.
MS Dhoni In IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के साथ ही रिकॉर्ड पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. हालांकि, पूरे सीजन एमएस धोनी अपने घुटने की चोट के चलते परेशान रहे, लेकिन उन्होंने सीजन का एक भी मैच मिस नहीं किया. ऐसा माना जा रहा था की धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे. लेकिन इस महीने की शुरुआत में मुंबई में सर्जरी के बाद धोनी के आईपीएल 2024 में भी खेलने की उम्मीद है.
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की पुष्टि की. धोनी के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि ‘4 जून को मुंबई में टीम के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ की शादी के बाद वह धोनी से मिलने गए थे. यह मुलाकात दोस्ती के तौर पर थी. ऐसे में धोनी सर्जरी के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि धोनी तीन हफ्ते तक आराम करेंगे और फिर अपना रिहैब सेशन शुरू करेंगे. जैसा धोनी ने पहले भी कहा था कि वह तब तक नहीं खेलेंगे जब कर पूरी तरह फिट नहीं हो जाते. वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे. इसके चलते हमें उन्हें इस बारे में कुछ याद दिलाने की जरूरत नहीं है.’
The interaction you were waiting for 😉
MS Dhoni has got everyone delighted with his response 😃 #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/vEX5I88PGK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
आईपीएल 2023 फाइनल के बाद धोनी ने माना कि संन्यास लेने का सबसे अच्छा समय खिताब जीतने के बाद होगा, लेकिन उन्होंने कसम खाई है कि अगर वह फिट रहते हैं तो कम से कम एक और सीजन खेलेंगे. भले ही इसके लिए अगले नौ महीनों के लिए उन्हें जमकर मेहनत ही क्यों न करनी पड़े. यह रवैया अभी भी मान्य है, यह देखते हुए कि सर्जरी के बाद तीन सप्ताह के आराम के बाद धोनी जल्द ही अपनी रिकवरी शुरू कर देंगे.
Also Read: MS Dhoni ने क्यों नहीं बनवाया अभी तक कोई टैटू? वजह जान हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




