ePaper

T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है अफगानिस्तान, ICC कर सकता है बैन

Updated at : 22 Sep 2021 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है अफगानिस्तान, ICC कर सकता है बैन

अफगानिस्तान की टीम तालिबान के झंडे के तले टी20 वर्ल्ड कप हिस्सा ले सकता है. अगर ऐसा होता है तो आईसीसी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर प्रतिबंध लगा सकता है.

विज्ञापन

T20 World Cup टी 20 वर्ल्ड कप 2021 को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस महामुकाबले से बाहर हो सकता है. अफगानिस्तान पर आईसीसी बैन भी लगा सकता है.

दरअसल खबर है कि अफगानिस्तान की टीम तालिबान के झंडे के तले टी20 वर्ल्ड कप हिस्सा ले सकता है. अगर ऐसा होता है तो आईसीसी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर प्रतिबंध लगा सकता है.

Also Read: T20 World Cup: टीम इंडिया में बगावत की खबरें, खिलाड़ियों ने कप्तान विराट कोहली के खिलाफ खोला मोर्चा ?

तालिबान ने हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हामिद शिनवारी को बर्खास्त कर दिया. इसके बाद अब खबर आ रही है कि अफगानिस्तान की टीम तालिबानी झंडे के बैनर तले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है.

Also Read: T20 World Cup में भिड़ंत से पहले पाक क्रिकेटर ने भारत को दी चेतावनी, चैंपियंस ट्रॉफी की तरह करेंगे हाल

इधर आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर ऐसा कुछ भी होता है, तो अफगानिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. वर्ल्ड कप शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई में होने वाला है, उससे पहले सभी टीमों को अपना-अपना झंडा जमा करना होगा, जिसके बैनर तेल टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी.

इधर ये भी खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के मुद्दे को लेकर आईसीसी बहुत जल्द बैठक बुला सकता है. अफगानिस्तान के मुद्दे पर आईसीसी वोटिंग भी करा सकता है. हालांकि आईसीसी को पूरी उम्मीद है कि अफगानिस्तान की टीम अपने ही झंडे तले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा.

मालूम हो कुछ दिनों पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल 2021 के लाइव प्रसारण पर बैन लगा दिया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के पूर्व मीडिया मैनेजर और पत्रकार एम इब्राहिम मोमंद ने कहा कि कथित इस्लामी विरोधी सामग्री के कारण आईपीएल मैचों के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इस्लाम विरोधी सामग्री के कारण अफगानिस्तान नेशनल (टीवी) हमेशा की तरह आईपीएल का प्रसारण नहीं करेगा. तालिबान इस्लामिक अमीरात ने लड़कियों के नृत्य और स्टेडियम में खुले बालों वाली महिलाओं की मौजूदगी के कारण इस पर प्रतिबंध लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola