World Cup Warm-Up Match: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रौंदा तो बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया

Hyderabad: New Zealand's James Neesham bowls during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 warm-up match between Pakistan and New Zealand, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, in Hyderabad, Friday, Sept. 29, 2023. (PTI Photo)(PTI09_29_2023_000212B)
आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले शुक्रवार को तीन वॉर्म अप मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जीती. न्यूजीलैंड ने जहां पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हाई स्कोरिंग मैच में हराया, वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंद दिया.
सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनकी अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने मोहम्मद रिजवान के शतकीय प्रयास पर पानी फेरकर शुक्रवार को पाकिस्तान को विश्व कप के पहले अभ्यास क्रिकेट मैच में 38 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया. दूसरी ओर बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से रौंद दिया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले की बात करें तो रिजवान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 103 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 94 गेंद का सामना करके नौ चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान बाबर आजम ने भी भारतीय धरती पर अपने पहले मैच में 80 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं. सौद शकील ने भी 75 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 345 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
केन विलियमसन ने लंबे समय बाद की वापसी
कप्तान केन विलियमसन ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अर्धशतक बनाया जिससे न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के इस स्कोर को बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रवींद्र ने पारी का आगाज करते हुए 72 गेंद पर 97 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है. विलियमसन (54) और डैरेल मिशेल (59) ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अर्धशतक पूरे किए, जबकि मार्क चैपमैन ने 41 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने 43.4 ओवर में पांच विकेट पर 346 रन बनाकर विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की.
Also Read: World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन की टीम में इंट्री पर आया युवराज सिंह का बयान, कह दी बड़ी बात
बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया
बांग्लादेश ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से शुक्रवार को अभ्यास क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से पराजित करके विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की. बांग्लादेश के सामने 264 रन का लक्ष्य था. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (84) और लिटन दास (61) ने पहले विकेट के लिए 131 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
मेहदी हसन मिराज कर रहे थे कप्तानी
इस मैच में कप्तानी कर रहे मेहदी हसन मिराज ने (नाबाद 67) और मुशफिकुर रहीम (नाबाद 35) ने उपयोगी पारियां खेल कर बांग्लादेश को 42 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 263 रन बनाकर आउट हो गई थी. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (68) और धनंजय डी सिल्वा (55) ने अर्धशतक जमाए.
Also Read: World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी प्लेइंग XI, ये स्टार खिलाड़ी बाहर
इन मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है तथा कोई भी टीम अधिक से अधिक खिलाड़ियों के साथ खेल सकती है, लेकिन 11 खिलाड़ी ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते हैं. उधर तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका.
वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
-
5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद
-
6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद
-
7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला
-
7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली
-
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
-
9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद
-
10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला
-
10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद
-
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
-
12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ
-
13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई
-
14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
-
15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
-
16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ
-
17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला
-
18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई
-
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
-
20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु
-
21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई
-
21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ
-
22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
-
23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई
-
24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई
-
25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली
-
26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु
-
27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई
-
28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
-
28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
-
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
-
30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे
-
31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता
-
1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे
-
2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई
-
3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ
-
4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद
-
4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु
-
5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
-
6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली
-
7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई
-
8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे
-
9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु
-
10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद
-
11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता
-
11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे
-
12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु
-
15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई
-
16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता
-
19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




