ePaper

World Cup 2023 Points Table: श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद पाकिस्तान से आगे निकला अफगानिस्तान

Updated at : 31 Oct 2023 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद पाकिस्तान से आगे निकला अफगानिस्तान

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है. इस टीम ने श्रीलंका जैसी मतबूत टीम को धूल चटा दी है. श्रीलंका को लीग मुकाबले में हराने के बाद अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से भी आगे निकल गया है. वह पांचवें नंबर पर काबिज है.

विज्ञापन

World Cup 2023 Points Table: क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा और उन्होंने श्रीलंका को हरा दिया. पहले ही गत चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले अफगानिस्तान ने सोमवार को तीसरा उलटफेर किया है. अफगानिस्तान ने इस मार्की इवेंट में अपनी तीसरी जीत काफी आसानी से दर्ज की. पूर्व क्रिकेट विश्व कप चैंपियन श्रीलंका को सिर्फ 241 रनों पर रोकने के बाद अफगानिस्तान ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. खेल से पहले अफगानिस्तान अंक तालिका में सातवें स्थान पर पाकिस्तान से नीचे था. लेकिन सात विकेट की शानदार जीत के साथ यह पांचवें नंबर पर पहुंच गया.

इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम इस अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर लटकी हुई है. अफगानिस्तान के पास अब शीर्ष चार में हिस्सेदारी का दावा करने का शानदार मौका है. क्रिकेट विश्व कप अंक तालिका में भारत शीर्ष पर है (12 अंक, 6 मैच, नेट रन रेट +1.405). जबकि दक्षिण अफ्रीका (10 अंक, 6 मैच, नेट रन रेट +2.032) दूसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड (8 अंक, 6 मैच, नेट रन रेट +1.232) और ऑस्ट्रेलिया (8 अंक, 6 मैच, नेट रन रेट +0.970) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

Also Read: वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका, चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने दिया इस्तीफा

रहमत शाह, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतकों की मदद से अफगानिस्तान ने सोमवार को पुणे में विश्व कप मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंद दिया है. रहमत (62 रन), शाहिदी (नाबाद 58 रन), जिन्होंने अपने 2000 वनडे इंटरनेशनल रन पूरे किए, और उमरजई (नाबाद 73 रन) ने पूरे आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य का पीछा किया. अफगानिस्तान ने इन सभी की बदौलत 242 रन के लक्ष्य को केवल 45.2 ओवर में हासिल कर लिया.

इससे पहले श्रीलंका की टीम खराब बल्लेबाजी करते हुए 241 रन पर ढेर हो गई. उन्हें तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने हिलाकर रख दिया. फारूखी ने अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ 34 रन देकर चार विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की इस जीत की चारों ओर तारीफ हो रही है. जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था, तब फैंस की यही आवाज थी कि हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी अजय जडेजा इस टीम के मेंटोर हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola