World Cup 2023: विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल, भारत-अफगानिस्तान मैच में लूटी महफिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Oct 2023 6:48 PM

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान मैच शुरू होते ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे लगने लगे. जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम उनका जोरदार स्वागत किया. खास कर जब अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक आए तो दर्शक कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के 9वें मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. मैच के दौरान लोकल ब्वॉय विराट कोहली का अलग ही अंदाज देखने को मिला. जब कोहली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, तो उन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. अब उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मैच के दौरान मैदान पर झूमने लगे कोहली, दर्शकों ने भी किया डांस

दरअसल जब अफगानिस्तान के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उस समय विराट कोहली को बाउंड्री के पास फील्डिंग के लिए लगाया गया था. मैच के दौरान अचानक कोहली मैदान पर ही झूमने लगे. कोहली को डांस करते देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी झूमने लगे.

https://twitter.com/OxygenKohli18/status/1712039077208531219

दिल्ली में लगे कोहली-कोहली के नारे

भारत-अफगानिस्तान मैच शुरू होते ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे लगने लगे. जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम उनका जोरदार स्वागत किया. खास कर जब अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक आए तो दर्शक कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे.

Also Read: World Cup: ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद विराट कोहली को दिया गया गोल्ड मेडल, जानें क्या है इसके पीछे का राज

आईपीएल 2023 में कोहली और नवीन के बीच हुई थी नोक-झोंक

आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच चल रहा था और उसी समय दोनों खिलाड़ियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद मैदान के बाहर गौतम गंभीर और विराट कोहली को भी आपस में भिड़ते हुए देखा गया था. उस घटना के बाद भी अफगानिस्तानी खिलाड़ी और विराट कोहली के बीच विवाद नहीं थमा है.

दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं विराट कोहली

विराट कोहली पहली बार मैदान पर डांस करते नजर नहीं आए हैं, बल्कि इससे पहले भी उनको कई बार ऐसा करते देखा गया है. कोहली जब भी मैदान पर होते हैं, दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं. कोहली को आक्रामक खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है.

Also Read: World Cup 2023 Points Table में बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान और इंग्लैंड की लंबी छलांग, भारत टॉप चार में

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola