ePaper

ये 4 टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, आईसीसी ने दिवाली उत्सव के वीडियो में दिया संकेत

Updated at : 11 Nov 2023 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
ये 4 टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, आईसीसी ने दिवाली उत्सव के वीडियो में दिया संकेत

Bengaluru: New Zealand’s Tim Southee celebrates with captain Kane Williamson and others after taking the wicket of Pakistan's Abdullah Shafique during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and Pakistan at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Saturday, Nov. 4, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI11_04_2023_000257A)

आईसीसी ने दिवाली उत्सव पर एक वीडियो शेयर किया है. उसमें यह साफ लग रहा है कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम न्यूजीलैंड है. हालांकि शनिवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के बाद यह फैसला होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें लगभग तय हो चुकी हैं. भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अब भी रेस में हैं. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने एक वीडियो में इस बात के संकेत दे दिया है कि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. लगभग यह भी स्पष्ट है कि भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से खेलना होगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दूसरे और तीसरे नंबर पर ही रहेंगे.

15 नवंबर को होगा पहला सेमीफाइनल

इसी समीकरण पर रहा जाए तो पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. आईसीसी के वीडियो का मानें तो शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतिम मैच से पहले ही पाकिस्तान का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया है.

Also Read: पाकिस्तान ने किया चमत्कार, तभी होगी नैया पार! देखें ENG vs PAK मुकाबले की खास बातें

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड रेस में

देखा जाए तो सेमीफाइनल के आखिरी स्थान के लिए समीकरण सरल है. अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार है. इस जीत से उनका नेट रन रेट बढ़कर +0.743 हो गया है. जबकि पाकिस्तान उनसे एक स्थान नीचे है. लेकिन सेमीफाइनल जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान को केवल जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगी. क्योंकि उनका नेट रन रेट +0.036 है.

इंग्लैंड पर पाकिस्तान की दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

मौजूदा स्थिति के अनुसार, अगर पाकिस्तान एनआरआर पर न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा. और अगर उन्हें पहले गेंदबाजी करने को कहा जाता है, तो उन्हें पांच ओवर से भी कम समय में लक्ष्य हासिल करना होगा. जो लगभग असंभव है. क्योंकि इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है और 40 ओवर में 240 रन बना चुका है. ऐसे में उसे पांच ओवर में हराना नामुमकिन है.

Also Read: World Cup 2023: इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola