World Cup 2023: इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Nov 2023 3:16 PM

विज्ञापन

Kolkata: Pakistan's bowler Haris Rauf appeals for the wicket of England's batter Jonny Bairstow during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between England and Pakistan, at the Eden Gardens in Kolkata, Saturday, Nov. 11, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_11_2023_000085B)

वर्ल्ड कप की तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत है. हालांकि न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है. क्योंकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अजूबा करके दिखाना है.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की है. 13 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई नुकसान के 82 रन बना लिया था. हालांकि 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मलान 31 रन बनाकर इफ्तखार अहमद ने अपना शिकार बनाया. डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की.

undefined

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए करना होगा अजूबा

वर्ल्ड कप की तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चौथे स्थान के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत है. हालांकि न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है. क्योंकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अजूबा करके दिखाना है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराना होगा.

undefined

पाकिस्तान की क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है क्योंकि इसके लिये उसे इंग्लैंड से मिलने वाला लक्ष्य 284 गेंद बाकी रहते हासिल करना होगा.

Also Read: Pippa Movie Review: 1971 के भारत पाकिस्तान के वॉर बैकड्राप की शानदार कहानी पर बनी औसत फिल्म ‘पिप्पा’
undefined

पाकिस्तान टीम में एक बदलाव, इंग्लैंड में कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तानी टीम में हसन अली की जगह शादाब खान को शामिल किया गया है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

undefined

विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर

77/1 बनाम IND, बेंगलुरु, 2011

72/0 बनाम आईआरई, बेंगलुरु, 2011

72/0 बनाम PAK, कोलकाता, 2023

70/1 बनाम एनईडी, पुणे, 2023

Also Read: भारत-पाकिस्तान नहीं इन टीमों ने सबसे अधिक खेला है ODI वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, देखें लिस्ट
undefined

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद.

undefined

पाकिस्तान प्लेइंग 11

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola