झारखंड में मां ने अपने नवजात का किया सौदा, 1 लाख रुपये बरामद, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे, जांच कमेटी गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2023 6:23 PM
चतरा में एक मां ने अपने नवजात को बेच दिया है. जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली. अधिकारियों ने तुरंत इसे गंभीरता से लिया और पुलिस ने महिला के घर से एक लाख रुपये बरामद किए. बताया जा रहा है कि गरीबी के कारण महिला ने अपने नवजात का सौदा किया है.
चतरा, दीनबंधु. झारखंड के चतरा जिले में एक मां ने अपनी ममता का सौदा कर दिया है. सूचना मिलते ही इस मामले में जिला प्रशासन रेस हो गया. अधिकारियों की सक्रियता के बाद उसके घर से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं. डीसी ने इस मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित की है. एसपी इस केस की जांच करेंगे. पुलिस सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.
डीडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित
चतरा में एक मां ने अपने नवजात को बेच दिया है. जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली. अधिकारियों ने तुरंत इसे गंभीरता से लिया और पुलिस ने महिला के घर से एक लाख रुपये बरामद किए. बताया जा रहा है कि गरीबी के कारण महिला ने अपने नवजात का सौदा किया है. इधर, उपायुक्त ने डीडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनायी है. एसपी इस मामले की जांच करेंगे.
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
नवजात को बेचे जाने की खबर मिलते ही अधिकारी एक्टिव हो गए. नवजात को बरामद करने में पुलिस जुट गयी है. इस क्रम में पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और अस्पताल में में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. इधर, इस घटना के बाद कई तरह की चर्चा तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










