UP Police Constable 2023: 17 फरवरी से शुरू होगी यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Feb 2024 6:42 AM

विज्ञापन

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 13 फरवरी को कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है. 17 और 18 फरवरी, 2024 के लिए निर्धारित, उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Police Constable Admit Card 2024, UP Police Constable 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) आगामी यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है. 17 और 18 फरवरी, 2024 के लिए निर्धारित, उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से देख सकते हैं.

सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें देखें यहां

Also Read: IDBI JAM Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में मिल रहा है नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आज 12 फरवरी से करें अप्लाई

UP Police Constable Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा.

वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.

अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा.

जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य भर में 3 हजार से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा का आयोजन भर्ती बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा.

UP Police Constable Admit Card: 60244 कांस्टेबल पदों पर आए थे 45 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों के लिए आवेदन 27 दिसंबर 2023 से शुरू हुए थे. जो युवा पुलिस में भर्ती चाहते हैं उनके लिए ये शानदार मौका था. बता दें, भर्ती के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं. किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ये बड़ी संख्या है.

UP Police Constable Admit Card: दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक एग्जाम होगा. कुल 60244 पदों पर भर्तियां की जानी है. एग्जाम में 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल होने की संभावना है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 की चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित स्टेप शामिल हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के स्टेप यहां देखें:

स्टेज-1: लिखित परीक्षा

चरण-2: दस्तावेज़ सत्यापन

स्टेज-3: शारीरिक माप परीक्षण (PMT)

स्टेज-4: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

स्टेज-5: मेडिकल टेस्ट

UP Police Constable Exam Pattern 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 में बैठन से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को ठीक तरह से समझ लेना चाहिए. अभ्यर्थी यहां नीचे, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024 से देख सकते हैं.

यूपी पुलिस परीक्षा का तरीका ऑनलाइन (ओएमआर आधारित) माध्यम होगा.

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.

कुल -300 अंक

परीक्षा का समय -2 घंटे

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola