ePaper

UGC NET 2021 : जल्द जारी होगा यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Updated at : 27 Sep 2021 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
UGC NET 2021 : जल्द जारी होगा यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

UGC NET 2021 : एनटीए यूजीसी नेट 2021 परीक्षा द्वारा 6 से 8 और 17 से 19 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड एक से दो दिन में जारी होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

UGC NET के एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है. राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से 6-8 अक्टूबर और 17-19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलतापूर्वक अपनी उम्मीदवारी दर्ज की है, उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे.

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कब और कहां से कर सकेंगे डाउनलोड? (UGC NET Admit Card 2021)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET exam 2021) के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एनटीए एग्जाम से एक सप्ताह पहले यानी 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 के बीच एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.

UGC NET 2021 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट, यानी ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद ‘एडमिट कार्ड देखें’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां पंजीकृत उम्मीदवारों को साइन इन करना होगा. आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की प्रिंट कॉपी निकाल लें.

ये है परीक्षा की गाइडलाइन

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, एनटीए की वेबसाट से डाउनलोड करके भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, एक साधारण बॉल प्वाइंट पेन, अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए अतिरक्त फोटो, हैंड सैनिटाइजर, पानी की बोतल परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola