SSC Delhi Police Recruitment 2022:हेड कांस्टेबल के 835 पदों के लिए आवेदन 16 जून तक, सैलरी डिटेल जानें

SSC Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जून 2022 है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SSC Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 16 जून, 2022 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करेगा. योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 835 रिक्त पदों को भरा जाएगा. कुल पदों में से 559 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 276 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. आयोग ने 17 मई, 2022 से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर चुका है. एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आगे पढ़ें.
-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2022.
-
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय: 17 जून 2022.
-
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय: 18 जून 2022.
-
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कार्य समय के दौरान): 20 जून 2022.
-
‘आवेदन पत्र सुधार के लिए करेक्शन विंडो’ और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तिथियां: 21 जून से 25 जून.
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा : सितंबर में.
-
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 रिक्ति
-
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-पुरुष: 559 पद
-
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) – महिला: 276 पद
SSC Delhi Police Recruitment 2022 के तहत रिक्त पदों पर चुने गए अभ्यर्थियों को पेय लेवल-4 (रुपये 25500-81100) दिया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता: पद के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10+2 पास होना चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. व्यावसायिक उपलब्धियां: अंग्रेजी टाइपिंग में स्पीड – 30 शब्द प्रति मिनट. या हिंदी टाइपिंग में स्पीड – 25 शब्द प्रति मिनट.
-
एसएससी द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा.
-
दिल्ली पुलिस द्वारा फिजिकल इंडोरेंस और मेजरमेंट टेसट (पीई एंड एमटी)
-
दिल्ली पुलिस द्वारा कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट.
-
दिल्ली पुलिस द्वारा कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट.
Also Read: WB Police Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग में होने वाली है बंपर नियुक्ति, देखें डिटेल्स
उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 16 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




