SBI PO Mains Result 2022 जारी, sbi.co.in पर चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SBI PO Mains Result 2022 declared: भारतीय स्टेट बैंक ने 10 मार्च, 2023 को एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित किया है. जो उम्मीदवार प्रोबेशनल ऑफिसर पद के लिए मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी आगे दिया गया है.
मुख्य परीक्षा 30 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी. वे उम्मीदवार जो द्वितीय चरण की परीक्षा या मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे चरण III या साइकोमेट्रिक परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
-
एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक की चेक कर सकते हैं.
-
पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
-
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 1673 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं.
SBI PO Mains Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




