SBI Clerk Prelims Result 2024: जल्द घोषित होंगे प्रीलीम्स के रिजल्ट, पढ़े पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क प्रीलीम्स 2024 के परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाईट पर कभी भी की जा सकती है. प्रारंभिक परीक्षा 2024 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को हुई थी.

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक कभी भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 की घोषणा कर सकता है. जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परिणाम उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर आप कट ऑफ, स्कोरकार्ड और बाकि डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं. एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

क्लर्क प्रीलिम्स 2024

इस परीक्षा के जरिए 8283 जूनियर एसोसिएट के पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स के लिए क्वालीफाई करेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा. उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.

ऐसे देंखे एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉगिन करें.

  • पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा और वहां क्लर्क भर्ती लिंक ढूंढें.

  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • आवश्यक विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ये मिलती है क्लर्क को सुविधाएं

एसबीआई में क्लर्क के पद पर भर्ती होने के बाद वित्तीय सुरक्षा, सैलरी में स्थिरता, मेडिकल बीमा, प्रोविडेंट फंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी. एसबीआई में जॉब मिलने का मतलब एक केंद्रीय बैंक में काम करना है. अन्य महत्वपूर्ण लाभ में पेंशन, मेडिकल लीव फेयर आदि भी शामिल हैं.

सैलरी

भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क की सैलरी इस बार रिवाइज की है. अब एसबीआई क्लर्क का नया पे स्केल 1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-42600-3270/1-45930-1990/1-47920 रुपये हो गया है. इससे पहले यह s 11765-655/3-13730-815/3-16175-980/4-20095-1145/7-28110- 2120/1- 30230-1310/1-31450 रुपये हुआ करता था.

Also Read: Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर यहां सबकुछ
भत्ते

एसबीआई क्लर्क के पद पर चयनित हो जाने के बाद ये भत्ते मिलते हैं.

  • महंगाई भत्ता

  • मकान किराया भत्ता

  • यात्रा भत्ता

  • विशेष भत्ता

  • शहर भत्ता

  • मेडिकल अलाउंस

  • न्यूजपेपर अलाउंस

  • फर्नीचर अलाउंस

Also Read: MAT February 2024: ग्रेजुएशन के बाद इस कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, रजिस्ट्रेशन करने की ये है लास्ट डेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola