ePaper

SBI Clerk 2021 Exams: स्टेट बैंक ने स्थगित की क्लर्क की परीक्षा, जल्द हो सकता है नई तारीख का ऐलान

Updated at : 01 Jun 2021 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
SBI Clerk 2021 Exams: स्टेट बैंक ने स्थगित की क्लर्क की परीक्षा, जल्द हो सकता है नई तारीख का ऐलान

SBI Clerk 2021 Exams: इससे पहले, एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना में, प्रीलिम्स परीक्षा जून 2021 के लिए निर्धारित की गई थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. 31 मई 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, देश में प्रचलित COVID-19 महामारी के कारण जून 2021 में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है.

विज्ञापन

इससे पहले, एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना में, प्रीलिम्स परीक्षा जून 2021 के लिए निर्धारित की गई थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. 31 मई 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, देश में प्रचलित COVID-19 महामारी के कारण जून 2021 में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है.

SBI Clerk 2021: महत्वपूर्ण जानकारियां

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021

संगठन का नाम : भारतीय स्टेट बैंक

पदों का नाम : जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री)

रिक्तियां : 5454

पंजीकरण : 27 अप्रैल 2021 से शुरू

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मई 2021

चयन प्रक्रिया : प्रीलिम्स, मेन्स

श्रेणी : सरकारी नौकरियां

नौकरी का स्थान : भारत भर में

आधिकारिक वेबसाइट : sbi.co.in/careers

SBI Clerk Recruitment: वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7,900 रुपये से 47,920 रुपये तक वेतन मिलेगा. आपको बता दें कि शुरुआती बेसिक पे 19,900 रुपये है. इसके साथ ही, उम्मीदवारों को स्नातक के लिए स्वीकार्य 17,900 रुपये और दो एडवांस इंक्रिमेंट वृद्धि भी मिलेगी.

SBI Clerk Recruitment 2021 के लिए आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु 20 साल से कम नहीं और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

SBI Clerk Recruitment 2021: कैसे करें डाउनलोड

• उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

• एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं

• होम पेज पर उपलब्ध प्री-एग्जाम ट्रेनिंग लिंक के लिए एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें

• लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें

• आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

• प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें

• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola