ePaper

PNB Recruitment 2021: बिना एग्जाम के पा सकते हैं पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी, 10वीं फेल भी कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 16 Apr 2021 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
PNB Recruitment 2021: बिना एग्जाम के पा सकते हैं पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी, 10वीं फेल भी कर सकते हैं आवेदन

PNB Recruitment 2021: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने त्रिवेंद्रम सर्कल के लिए स्वीपर के पदों (PNB Recruitment 2021) पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 17 अप्रैल अंतिम तारीख है. इसके लिए (PNB Recruitment 2021) PNB ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है.

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने त्रिवेंद्रम सर्कल के लिए स्वीपर के पदों (PNB Recruitment 2021) पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 17 अप्रैल अंतिम तारीख है. इसके लिए (PNB Recruitment 2021) PNB ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (PNB Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित फॉर्मेट में 17 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.

PNB Recruitment 2021 : शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 9वीं क्लास से ज्यादा पढ़े नहीं होने चहिए. इन पदों के लिए कोई न्यूनतम योग्यता नहीं है. अनपढ़ लोग भी इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

PNB Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण

त्रिवेंद्रम – 6 पद
पठानमथिट्टा – 4 पद
कोल्लम – 5 पद
कोट्टायम – 4 पद
इडुक्की – 2 पद
एलेप्पी – 2 पद

PNB Recruitment 2021: ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pnbindia.in पर जाकर और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इस आवेदन फॉर्म के साथ आप अपने जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित पते पर भेज दें. भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सूचनाएं आपको वेबसाइट पर मिल जाएंगी.

PNB Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 24 वर्ष (मानक मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में कोई छूट नहीं होगी) के बीच होनी चाहिए.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola