Sarkari Naukri Live Updates 2021: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कोलफील्ड्स में निकली बंपर नियुक्ति
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है. पुलिस विभाग से लेकर कोलफील्ड्स तक, बैंक जॉब वैकेंसी से लेकर यूनिवर्सिटीज़ की नौकरियों तक, यहां देखें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
बीएसएफ भर्ती
बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कई पदों पर भर्ती होने वाली है. ये भर्ती ग्रुप- ‘सी’ कॉम्बैटाइज्ड पदों पर होंगी. आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें. आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर, 2021 है.
रेलवे भर्ती 2021 में आवेदन करने का तरीका
एसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं.
GDSE के लिए उल्लिखित लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन पोर्टल में उल्लेखित चरणों का पालन करें और विवरण भरें.
दस्तावेज प्रमाण जब भी पूछा जाए अपलोड किया जाना चाहिए.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरने के उद्देश्य से अपने कार्यरत मोबाइल नंबर, ई-मेल पते का उपयोग करें.
विवरण भरने और घोषणा के संबंध में, पूर्वावलोकन बटन पर क्लिक करें.
आवेदक पूर्वावलोकन बटन का उपयोग करके विवरण के माध्यम से जा सकते हैं.
दक्षिण पूर्व रेलवे में सरकारी नौकरी
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कुल 520 रिक्तियां जारी की गई हैं-
पद का नाम और रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित – 277
एससी – 126
एसटी – 30
ओबीसी – 87
कुल – 520
यूपीएससी सीडीएस 2022 नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग, संयुक्त रक्षा सेवा या यूपीएससी सीडीएस 2022 परीक्षा अधिसूचना आज 22 दिसंबर, 2021 को जारी हो सकती है. इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर भी शुरू हो जाएगी.
रेलवे वैकेंसी के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 के लिए 23 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर
दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क कही जाने वाली भारतीय रेलवे ने एक बार बंपर भर्तियां शुरू की हैं. इस बार दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) के आधार पर 520 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए