OPSC OCS 2023: 35 साल हो गई उम्र और नहीं मिली सरकारी नौकरी तो यहां कर सकते हैं अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jan 2024 6:33 AM
OPSC OCS 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
OPSC OCS 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओडिशा सिविल सेवा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in.
Also Read: MPPSC Recruitment 2024 के लिए अधिसूचना जारी, 1 लाख 77 हजार तक मिलेगी सैलरी
OPSC OCS 2023: पात्रता मापदंड
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट.
OPSC OCS 2023: क्या है पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ बीएड/ डिग्री या डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि किया हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी.
OPSC OCS 2023: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा शामिल किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. अधिसूचना में अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं.
OPSC OCS 2023: ऐसे करें अप्लाई
आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
आवेदन करने के चरण
-
आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं
-
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें
-
नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे विवरण दर्ज करके पंजीकरण फॉर्म भरें
-
इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें
-
आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
-
डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें
OPSC OCS 2023: कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा. लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट में जगह दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










