JEE Main 2023 सेशन 1 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड कब? लेटेस्ट अपडेट

उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से परीक्षा सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किये जाने की संभावना है.
JEE Main 2023 exam city information slip out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से परीक्षा सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी. जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जल्द जारी किये जाने की उम्मीद है.
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, “जेईई (मेन) 2023 सत्र 1 एडवांस सिटी इंटिमेशन” पर क्लिक करें.
अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें.
सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.
जेईई मेन सेशन 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाने के संबंध में तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होगी और उससे पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2023 सत्र 1 के एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




