JEE Main 2023 Session 1 Dates: एनटीए ने रिवाइज किया शेड्यूल, यहां देखें डिटेल

JEE Main 2023 की डेट एनटीए ने रिवाइज किया है. नये डेट्स के अनुसार अब परीक्षा 1 फरवरी को समाप्त होगी. इससे पहले परीक्षा 31 जनवरी को समाप्त हो रही थी. रिवाइज शेड्यूल डिटेल्स आगे देखें.
JEE Main 2023 Session 1 Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Main 2023 सत्र 1 के लिए रिवाइज शेड्यूल की घोषणा की, जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षा अब 1 फरवरी तक चलेगी. पुराने कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 31 जनवरी तक खत्म होने वाली थी. इसके अलावा, परीक्षा की नई तारीखों के अनुसार 27 फरवरी को कोई परीक्षा नहीं होगी और 28 फरवरी को केवल एक शिफ्ट (शिफ्ट 2) होगी. 28 फरवरी की परीक्षा पेपर 2 (बीएर्क/बीप्लानिंग) के लिए होगी.
सुबह और दोपहर दोनों पाली: 24 जनवरी, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी (पेपर 1, बीई/बीटेक)
केवल दोपहर की शिफ्ट: 28 जनवरी (पेपर 2, BArc/BPlanning)
इस बीच एनटीए ने एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने वाली. लेकिन अबतक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किये गये हैं. छात्र बेसब्री के साथ प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी किये जाने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन 2023 के एडमिट कार्ड पर, निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख किया जाएगा-
उम्मीदवार का नाम और पर्सनल डिटेल्स.
परीक्षा केंद्र और शहर का विवरण.
रोल नंबर.
परीक्षा के दिन दिशानिर्देश.
अन्य सूचना.
Also Read: JEE Main 2023 सेशन 1 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड कब? लेटेस्ट अपडेट
जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन के लिए ड्रेस कोड सहित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश होंगे. दिये निर्देश के अनुसार ही उन्हें परीक्षा के दिन के लिए ड्रेस की आवश्यकता सेलेक्ट करनी चाहिए है. दिये गये समय पर सेंटर पर रिपोर्ट करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




