JEE Main 2023 Date की घोषणा इसी हफ्ते, एनटीए की ओर से क्या कहा गया लेटेस्ट अपडेट जानें

JEE Main 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस सप्ताह 2 दिसंबर तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2023) की तारीखों की घोषणा कर सकती है. एनटीए के एक सीनियर ऑफिसर ने यह जानकारी दी है. जिसके अनुसार इसी हफ्ते तारीखों के बारे में जानकारी दी जायेगा.
JEE Main 2023 Dates: जेईई मेन 2023 सत्र एक जनवरी में आयोजित होने की संभावना है, जबकि सत्र दो की परीक्षा अप्रैल में. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जनवरी सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होगी. जेईई मेन 2023 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस सप्ताह 2 दिसंबर तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2023) की तारीखों की घोषणा कर सकती है.
जेईई मेन 2023 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर दिये गये स्थान पर अपनी डिटेल्स के साथ आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. फाइनल पेज को डाउनलोड करें और जेईई मेन 2023 आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें. जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड फिजिक्स, मैथ्स के साथ प्लस टू (कक्षा 12) पास प्रमाणपत्र जरूरी है.
पिछले साल, एनटीए ने दो सत्रों में जेईई मेन का आयोजन किया था जिसमें सत्र एक 20 जून से 29 जून के बीच और दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आयोजित किये गये थे. सत्र एक का परिणाम 11 जुलाई को घोषित किया गया था, जबकि सत्र दो का परिणाम 8 अगस्त को घोषित किया गया था.
जेईई मेन में योग्य छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST) द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीएआरच प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं.
Also Read: GATE 2023 परीक्षा का शेड्यूल gate.iitk.ac.in पर जारी, परीक्षा 4 से 12 फरवरी तक
परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. इसमें शामिल होने वाले कॉलेजों की संख्या 1493 है. पिछले वर्ष के जैसे ही इस बार भी परीक्षा दो सत्रों में ही आयोजित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










