JEE Main Result 2022 Declared: जेईई मेन सत्र 1 का रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें

JEE Main Result 2022: एनटीए ने जेईई सत्र 1 जून परिणाम घोषित कर दिया है. परिणाम जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर और एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
JEE Main 2022 session 1 result declared: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (JEE Main) सत्र 1, जून 2022 के परिणाम 11 जुलाई (मध्यरात्रि के बाद) को घोषित किया गया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है. एनटीए ने बुधवार, 6 जुलाई को जेईई मेन फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी.
ntaresults.ac.in
-
जेईई मेन की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, ‘जेईई (मुख्य) सत्र 1_पेपर 1 का डाउनलोड स्कोर कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
-
आपका जेईई मेन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
एनटीए ने बीई, बीटेक पेपर के लिए जेईई मेन परिणाम 2022 सत्र 1 घोषित कर दिया है. BArch पेपर के लिए जेईई मेन का परिणाम अभी भी जारी नहीं किया गया है.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य 2022 पास करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम कुल 75% प्राप्त करना होगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को कम से कम 65% का कुल स्कोर लाने होंगे.
जेईई मेन्स सत्र 1 की परीक्षा 23 जून, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी.
24 जून, मार्निंग शिफ्ट
क्वेश्चन ID: 101678, ड्रॉप
26 जून, मॉर्निंग शिफ्ट
क्वेश्चन ID: 101070, ड्रॉप
29 जून, आफ्टरनून शिफ्ट
क्वेश्चन ID: 501111, ड्रॉप ; 501121, ड्रॉप
जेईई मेन्स सत्र 1 का रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की जरूरत है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेईई मेन के एडमिट कार्ड तैयार रखें. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर/आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा.
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा. B.E./B.Tech में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे.
एनटीए जेईई मेन 2022 सत्र 1 के टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा. इसमें वे कैंडिडेट शामिल होंगे जो 100 प्रतिशत अंक केंगे. हालांकि, ऑल इंडिया रैंक लिस्ट सत्र 2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




