JEE Advance 2021 Result: राहुल झारखंड और रांची में पढ़े अष्मित गुवाहाटी जोन के बने टॉपर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2021 9:11 AM
रांची के राहुल कुमार 248वां (ऑल इंडिया) रैंक हासिल कर झारखंड टॉपर बने हैं, वहीं बोड़ेया (रांची) में पढ़े अष्मित सिंह को देश में 120वां रैंक मिला है. वह आइआइटी गुवाहाटी के जाेनल टॉपर बने हैं.
-
रांची के 10 विद्यार्थी जेइइ एडवांस के टॉप 1000 रैंक में
-
165 से अधिक विद्यार्थियों को इस वर्ष मिली सफलता
-
वैष्णवी गर्ल्स कैटेगरी में झारखंड टॉपर बनी
Ranchi News: जेइइ एडवांस 2021 का रिजल्ट 15 अक्तूबर हो जारी हो गया. आइआइटी का सपना पाले विद्यार्थियों को दशहरे की सौगात मिली. रांची के राहुल कुमार 248वां (ऑल इंडिया) रैंक हासिल कर झारखंड टॉपर बने हैं, वहीं बोड़ेया (रांची) में पढ़े अष्मित सिंह को देश में 120वां रैंक मिला है. वह आइआइटी गुवाहाटी के जाेनल टॉपर बने हैं. अब तक की जानकारी के अनुसार, वैष्णवी 648 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर गर्ल्स कैटेगरी में झारखंड टॉपर बनी हैं.
राजधानी के 10 विद्यार्थी जेइइ एडवांस के टॉप 1000 रैंक में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी के 165 से अधिक विद्यार्थियों को इस वर्ष 23 आइआइटी संस्थानाें (16053 सीट) में एडमिशन मिल सकता है. ज्ञात हो कि इस वर्ष आइआइटी खड़गपुर ने जेइइ एडवांस का आयोजन किया था. इसकी परीक्षा तीन अक्तूबर को रांची, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और धनबाद में हुई थी.
रांची में दो केंद्र बनाये गये थे, जिनमें 1478 (93 फीसदी) विद्यार्थी शामिल हुए थे. वहीं देशभर से जेइइ एडवांस के लिए 1,51,193 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें 141699 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें 41862 विद्यार्थी सफल हुए हैं. विद्यार्थियों के रैंक के आधार पर जोसा काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए विद्यार्थी रविवार शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










