ePaper

ICAI CA July Admit Card 2021: सीए का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड icai.org

Updated at : 21 Jun 2021 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
ICAI CA July Admit Card 2021: सीए का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड icai.org

ICAI CA Exam Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को जुलाई परीक्षा के लिए सीए 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ICAI जुलाई फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (IPC), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू CA परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट और बेसिक पाठ्यक्रमों के लिए सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा के उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइट icaiexam.icai.org पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक “किसी भी उम्मीदवार को कोई फिजिकल प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे.

ऐसे डाउनलोड करें ICAI CA जुलाई परीक्षा एडमिट कार्ड 2021

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं

  • यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा

  • लॉगिन आईडी (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड से लॉगिन करें

  • इसके बाद आपका ICAI CA जुलाई एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें.

इससे पहले, ICAI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ICAI CA परीक्षा शुरू करने की घोषणा की थी. ट्वीट में लिखा है, “महत्वपूर्ण घोषणा – मई 2021 के लिए आईसीएआई चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट, फाइनल और पीक्यूसी परीक्षाएं अब सोमवार, 5 जुलाई 2021 से शुरू होंगी। उक्त परीक्षाओं के लिए विस्तृत अनुसूची / अधिसूचना शीघ्र ही घोषित की जाएगी.”

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola