HTET Exam 2022: परीक्षा केन्द्रों के आसपास लागू होगी धारा 144, अनावश्यक प्रवेश पर लिया जाएगा कड़ा एक्शन
3 और 4 दिसंबर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे. हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों में कोई भी अनावश्यक रूप से दाखिल न हो सके. इसके लिए परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 लगी दी गई है.
Haryana Teacher Eligibility Test: 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन किया जा रहा है. सरकार ने परीक्षा के आयोजन के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हैं. जिसके बाद राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुनियोजित ढंग से कराने को कहा है. उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि परीक्षा केन्द्रों की परिधि में धारा-144 लागू करें. ताकी परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो.
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. ऐसे में सुनियोजित ढंग से परीक्षा कराना प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी. बता दें, परीक्षा के लिए 1045 परीङा केन्द्र बनाये गये हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 12500 परीक्षार्थी विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देने आ रहे हैं.
अनावश्यक प्रवेश पर रोक: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के निर्देश के अनुसार परीक्षा केन्द्रों में कोई भी अनावश्यक रूप से दाखिल न हो सके. उन्होंने कहा कि आदेशों का जो भी अवहेलना करेगा और अनावश्यक रूप से एग्जाम सेंटर में प्रवेश की कोशिश करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा. परीक्षा के दौरान सेंटर के अगल बगल की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी.
कब शुरू होंगी परीक्षा: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा दो दिन आयोजित हो रही है. 3 दिसंबर को लेवल तीन की परीक्षा होगी. परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा. वहीं, लेवल दो की परीक्षा 4 दिसंबर को होगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और लेवल एक की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी.
Also Read: IIT मद्रास में कैंपस प्लेसमेंट शुरू, 25 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










