Chhattisgarh Board Result 2022:छत्तीसगढ़ 12th परिणाम आज नहीं, रिजल्ट डेट,समय से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पढ़ें

Chhattisgarh Board Result 2022: सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 आज यानी 12 मई, 2022 को घोषित होने की संभावना नहीं है. अधिकारियों ने सीजीबीएसई रिजल्ट 2022 की तारीख और समय के बारे में नए अपडेट शेयर किए हैं. सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की डेट और समय को लेकर सारे अपडेट जान लें.
Chhattisgarh Board Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 आज यानी 12 मई को घोषित नहीं किया जाएगा. सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 से संबंधित नए अपडेट्स सामने आए हैं जिसके अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि सीजी 12 वीं का रिजल्ट आज जारी नहीं किया जाएगा. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार CGBSE के अध्यक्ष, आलोक शुक्ला ने पुष्टि की कि CGBSE 12 वीं के परिणाम 12 मई, 2022 को घोषित नहीं किए जाएंगे. कक्षा 10, 12 के रिजल्ट की तारीख की तय होनी अभी बाकी है. दोनों परिणाम इस सप्ताह घोषित किए जाएंगे. सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राज्य शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार इस साल करीब 8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे.
छात्र डिजिलॉकर एप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को उत्तीर्ण माना जाएगा. छात्रों को किसी विषय के प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों सेक्शन को पास करना होगा. विशेष रूप से, यदि कोई छात्र परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो वह बोर्ड की पूरक परीक्षा में बैठ सकता है.
जो छात्र CGBSE कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. वे अपना सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. ऑनलाइन सीजी बोर्ड 10 परिणाम 2022 में ग्रेड और टिप्पणियों के साथ छात्रों के अंक के डिटेल भी शामिल होंगे.
छात्रों को परिणाम के कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट मिलेगी. मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 के बीच आयोजित की थी जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 के बीच हुई थी. अब छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट्स जारी करने की तैयार कर रहा है और बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं रिजल्ट के तारीख की घोषणा भी कर दी गई है.
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: उम्मीदवार रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे.
स्टेप 4: यहां अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें.
स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
Also Read: UP Board Result 2022: जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट
घोषणा के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ सरकार सीजी बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 पदों पर रहने वाले छात्रों के साथ-साथ अपने विशिष्ट जिलों में टॉप पर रहने वाले छात्रों के लिए मुफ्त हेलीकॉप्टर की सवारी की पेशकश करेगी. CGBSE की ओर से इस बार मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




