CAT 2022 Exam Tips: रविवार को है कैट की परीक्षा, यहां जानें गाइडलाइन्स, देखें एक्जाम टिप्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Nov 2022 3:13 PM
CAT 2022 Exam Tips: कैट परीक्षा आईआईएम में दाखिले के लिए होती है (IIM Admission). इस साल कैट परीक्षा 27 नवंबर, रविवार को है (CAT Exam Date). कैट परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए (CAT Exam Rules).
CAT 2022 Exam Tips: कैट 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 27 नवंबर यानी रविवार को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है. उन्हें रिपोर्टिंग समय और उस पर उल्लिखित परीक्षण के दिन के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.
एडमिट कार्ड को ए4 साइज के पेपर पर प्रिंट करें, अधिमानतः लेजर प्रिंटर का उपयोग करके. एडमिट कार्ड तभी वैध माना जाएगा जब उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर की तस्वीरें स्पष्ट रूप से मुद्रित हों. परीक्षा केंद्र के लिए एक गूगल मैप लिंक एडमिट कार्ड के इलेक्ट्रिक वर्जन में एम्बेड किया गया है.
परीक्षण प्रयोगशाला के अंदर कोई भी आभूषण (या धातु युक्त कोई वस्तु), मोटे तलवों वाले जूते/जूते और बड़े बटन वाले वस्त्र न पहनें. परीक्षण हॉल/प्रयोगशाला में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ियां, कैलकुलेटर, स्वयं की लेखन सामग्री, पेन, पर्स और चश्मे की सख्त अनुमति नहीं है.
परीक्षा में महज सात दिन ही बचे हैं. ऐसे में अगर कोई टॉपिक छूट गया है तो उसे छोड़ दें. यह समय कुछ भी नया शुरू करने का नहीं है. जितना आप पढ़े हैं उसी को पक्का करने में, स्पीड बढ़ाने में, एक्यूरेसी डेवलेप करने में उसी का रिवीजन करें.
क्वांट के लिए स्क्वायर, क्यूब आदि की टेबल्स को सीखें ताकि समय की बचत की जा सके. प्रश्नों को समय के अंदर खत्म करने का प्रयास करें, जिन सवालों में ज्यादा समय लगता है उन पर अधिक फोकस करें. ग्रामर से संबंधित सवालों की खूब प्रैक्टिस करें ताकि निगेटिव मार्किंग न आये.
इस एग्जाम में तीन सेक्शन होते हैं – वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड. कैंडिडेट को हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का वक्त मिलता है इसके बाद ऑटोमेटिकली नया सेक्शन खुल जाता है.
कैट एग्जाम में कुल 66 प्रश्न आएंगे जो 198 मार्क्स के होंगे. सही उत्तर के तीन अंक और गलत आंसर के लिए माइनस वन मार्क्स मिलेंगे. नॉन-एमसीक्यू के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं है.
कैट का फुलफॉर्म कॉमन एडमिशन टेस्ट है और यह एक राष्ट्रीय स्तर की एमबीए प्रवेश परीक्षा है. कैट 2022 आईआईएम और देश के अन्य सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले एमबीए और पीजीपी पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए आयोजित की जाने वाली एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. आईआईएम में दाखिले के लिए प्रत्येक वर्ष लगभग 2.3 लाख से ज्यादा छात्र कैट परीक्षा के लिए आवेदन देते हैं. कैट 2022 परीक्षा देश के सबसे लोकप्रिय प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. कैट 2022 का आयोजन भारत के 20 आईआईएम और 1000 से भी ज्यादा बी-स्कूल्स में एमबीए/पीजीडीएम पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










