BPSC 68th Prelims Exam 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन bpsc.bih.nic.in शुरू, ऐसे करें आवेदन

BPSC 68th Prelims Exam 2022 Registration: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 25 नवंबर, 2022 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BPSC 68th Prelims Exam 2022 Registration: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आज यानी 25 नवंबर, 2022, शुक्रवार से बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवदेन करने की अंतिम तारीख, आवेदन का तरीका स्टेप बाई स्टेप क्या है आगे डिटेल में जानें.
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2022, दिन मंगलवार तक है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं.
-
बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
-
आपका आवेदन जमा कर दिया गया है.
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.
यह भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 281 पदों पर भर्ती की जायेगी. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600- रुपये और बिहार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 150- रुपये है. भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा.
BPSC 68th वैकेंसी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट की उम्र 20 साल से ज्यादा हो. पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 37 साल है. जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 साल है.
रिक्त सीट, पोस्ट, भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, पात्रता समेत पूरी डिटेल इस ऑफिशियल पीडीएफ में चेक करें. डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक करें
Also Read: UPSC Civil Services Mains Result 2022: यूपीएससी मेन का रिजल्ट upsc.gov.in पर जल्द, ऑफिशियल नोटिस जारी
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 68th CCE परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के अनुसार इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ ही सभी सवाल ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वॉइस के होंगे. कुल 150 प्रश्न होंगे और इस परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. सबसे बड़ी बात कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी ऐसे में कैंडिडेट्स को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है. यदि आप कंफर्म न हों तो सवाल टच न करें की सलाह दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




