Bank of India PO एग्जाम 2023 की डेट जारी, bankofindia.co.in पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट, जरूरी डिटेल पढ़ें
Published by : Anita Tanvi Updated At : 02 Mar 2023 12:41 PM
बैंक ऑफ इंडिया पीओ एग्जाम डेट 2023 जारी कर दी गई है. प्रोबेशनरी अधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा 19 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम से संबंधित जरूरी डिटेल आगे पढ़ें.
Bank of India PO Exam Date 2023: बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक ऑफ इंडिया पीओ एग्जाम 2023 की तारीख जारी कर दी है. प्रोबेशनरी अधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा 19 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट bankofindia.co.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं. यहां आगे नोटिस देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराई गई है.
बैंकिंग और फाइनांस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDBF) उत्तीर्ण करने पर प्रोबेशनरी ऑफिसरों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के साथ-साथ सूचना हैंडआउट के लिंक जल्द ही उपलब्ध कराये जाएंगे.
ऑनलाइन परीक्षा में 4 सेक्शन शामिल होंगे- अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग अवेयरनेस, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर (पत्र लेखन और निबंध). इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर की परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी यानी इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर में प्राप्त अंकों को मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी को शुरू हुई थी और 25 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई थी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 500 पदों को भरा जायेगा. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीओआई की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.
जारी किये गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










