कानूनी कार्रवाई की धमकी देने वाले तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भेजा लीगल नोटिस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को कानून के रास्ते पराजित करने का दावा करने वाले और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम भाजपा नेताओं को ‘भाईपो’ का नाम लेने की चुनौती देने वाले ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लीगल नोटिस भेजा है.
कोलकाता (आनंद कुमार सिंह) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को कानून के रास्ते पराजित करने का दावा करने वाले और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम भाजपा नेताओं को ‘भाईपो’ का नाम लेने की चुनौती देने वाले ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लीगल नोटिस भेजा है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने नोटिस में कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनके (दिलीप घोष) के खिलाफ जो टिप्पणी की थी, उसे वापस लें और इसके लिए माफी भी मांगें. दिलीप घोष के वकील पार्थ घोष ने यह नोटिस अभिषेक बनर्जी को भेजा है.
इसमें कहा गया है कि रविवार (29 नवंबर, 2020) को एक सभा में अभिषेक बनर्जी ने उनके मुवक्किल, दिलीप घोष को ‘गुंडा, माफिया’ कहा. नोटिस में कहा गया है कि उक्त टिप्पणी की भाषा और टोन न केवल गैर-संसदीय थी, बल्कि बेहद आपत्तिजनक भी थी. जान-बूझ कर उनके मुवक्किल दिलीप घोष की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया.
इसके साथ ही कहा गया है कि नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी अपनी उस टिप्पणी को उसी अंदाज में वापस लें, जिस अंदाज में उन्होंने ये बातें कहीं थीं. साथ ही इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तीन दिन के भीतर ही बिना शर्त माफी भी मांगें. ऐसा नहीं करने पर, तृणमूल नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उल्लेखनीय है कि रविवार को डायमंड हार्बर में आयोजित एक सभा में तृणमूल सांसद व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नेता उन्हें ‘भाईपो’(भतीजा) संबोधित करके अपशब्द कह रहे हैं. हिम्मत है, तो उनका नाम लेकर दिखायें. यहां तक कि प्रधानमंत्री में भी हिम्मत नहीं कि उन्हें नाम लेकर कुछ कहें. लेकिन, वह नाम लेकर कहते हैं कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष गुंडा व माफिया हैं.
Also Read: ममता के भाईपो अभिषेक बनर्जी के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार, बोले, अभी आपने गुंडागर्दी देखी कहां है…
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










