ePaper

बंगाल में बवाल! कोलकाता और हावड़ा बना रणक्षेत्र, भाजपा समर्थकों ने गाड़ियों में लगाई आग, देखें pics

Updated at : 13 Sep 2022 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में बवाल! कोलकाता और हावड़ा बना रणक्षेत्र, भाजपा समर्थकों ने गाड़ियों में लगाई आग, देखें pics

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बीजेपी ने नबान्न अभियान चलाया. इस नबान्न अभियान के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर भिड़ंत हुई.गाड़ियों में आग लगा दी गई .

विज्ञापन
कोलकाता और हावड़ा बना रणक्षेत्र

ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भाजपा के नबान्न अभियान को लेकर दिनभर हंगामा मचा रहा. सुबह से ही राज्य के जिले-जिले में भाजपा समर्थक और पुलिस के बीच भिड़ंत होती रही. सांतरागाछी के बाद हावड़ा में भी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई. हावड़ा में भाजपा समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ दी. पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे. इस बीच पुलिस के साथ झड़प में कई भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है.

undefined
मध्य कोलकाता में जमकर चली लाठियां 

भाजपा के नबान्न अभियान के दाैरान जगह-जगह पर लाठीचार्ज किया गया. मध्य कोलकाता में भी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के साथ ही पत्थरबाजी भी की गई. पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच पुलिस के साथ झड़प में कई भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है।

undefined
भाजपा समर्थकों ने गाड़ियों में लगाई आग 

भाजपा समर्थकों ने जगह -जगह पर गाड़ियों में आग लगा दी. लालबाजार के पास पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया गया. आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पहले पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसके बाद उसमें आग लगा दी।

undefined
Also Read: ममता सरकार के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, हावड़ा में हिंसक झड़प, हिरासत में लिए गए शुभेंदु-लॉकेट चटर्जी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola