जेपी नड्डा ने शुरू की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी, बंगाल में बने रहेंगे विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश की कमान पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को

J P Nadda, Bharatiya Janata Party, Kailash Vijayvargiya, West Bengal: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. इसके पहले जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां पार्टी संगठन को मजबूत करने में भी जुट गये हैं. इसलिए सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी बने रहेंगे. पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
J P Nadda, Bharatiya Janata Party: कोलकाता/नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. इसके पहले जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां पार्टी संगठन को मजबूत करने में भी जुट गये हैं. इसलिए सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी बने रहेंगे. पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंप दी. उन्होंने महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा है.
भाजपा ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, उसमें कहा गया है कि महासचिव भूपेंद्र यादव अब बिहार के साथ-साथ गुजरात के प्रभारी होंगे. सांसद हरीश द्विवेदी और पूर्व सांसद अनुपम हाजरा उनके साथ सह-प्रभारी के रूप में नयी भूमिका में होंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने वाले जेपी नड्डा ने अपनी नयी टीम के गठन के ठीक एक महीने के बाद ये नियुक्तियां की हैं. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. श्री पांडा, श्याम जाजू की जगह लेंगे. मुरलीधरन के साथ सुनील देवधर सह-प्रभारी की भूमिका में रहेंगे. देवधर पहले भी राज्य के सह-प्रभारी थे.
पूर्व महासचिव वी मुरलीधर राव को विनय सहस्रबुद्धे की जगह मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, तो महासचिव सीटी रवि को महाराष्ट्र के साथ-साथ गोवा और तमिलनाडु की जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है. श्री राव के पास इससे पहले दक्षिण के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु की जिम्मेदारी थी.
विज्ञप्ति के अनुसार, महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के साथ राजस्थान के भी प्रभारी होंगे. अब तक वह ओड़िशा के प्रभारी थे. श्री सिंह के स्थान पर डी पुरंदेश्वरी को ओड़िशा का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही वह छत्तीसगढ़ की भी प्रभारी होंगी.
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है. पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाये रखा है. अरविंद मेनन पूर्व की तरह सह प्रभारी की भूमिका में बने रहेंगे.
Also Read: ममता के खिलाफ बगावत करने वाले शुभेंदु अधिकारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, जानें क्या हुई बात
पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अमित मालवीय को भी मेनन के साथ पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. नवनियुक्त पार्टी महासचिव तरुण चुग को जम्मू एवं कश्मीर के साथ लद्दाख और तेलंगाना की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे पहले वह दिल्ली के सह-प्रभारी थे. पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम को पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड का भी प्रभारी बनाया गया है.
दिलीप सैकिया को प्रभारी के रूप में झारखंड और अरुणाचल प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को उत्तर प्रदेश में पार्टी का सह-प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें अंडमान और निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र भाजपा के नेता विनोद तावड़े को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




