LPG News : साल में आप ले सकेंगे 15 एलपीजी सिलेंडर, लेकिन सब पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, जानें क्यों?
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 13 Feb 2023 4:01 PM
एक साल में किसी भी ग्राहक को 15 सिलेंडर से ज्यादा नहीं दिए जाएंगे. इसके अलावा, ग्राहक सिर्फ महीने में दो सिलेंडर ही ले सकेंगे. ग्राहकों को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे. अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल का कोई कोटा तय नहीं था.
LPG Cylinder Booking Rules : रसोई गैस के तौर पर एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है और वह यह है कि एक साल में आपको करीब 15 सिलेंडर मिल जाएंगे, लेकिन हर सिलेंडर पर सब्सिडी मिलना जरूरी नहीं है. घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर की संख्या ग्राहकों के लिए सितंबर 2022 से ही फिक्स हो गई है. नए नियम के अनुसार, अब ग्राहक एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही खरीद सकेंगे.
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल में किसी भी ग्राहक को 15 सिलेंडर से ज्यादा नहीं दिए जाएंगे. इसके अलावा, ग्राहक सिर्फ महीने में दो सिलेंडर ही ले सकेंगे. ग्राहकों को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे. अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल का कोई कोटा तय नहीं था. नए नियम के हिसाब से अब साल में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 ही होगी. अगर आप 12 से ज्यादा सिलेंडर खरीदते हैं, तो उस पर आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी. बाकी के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को पूरे पैसों का भुगतान करना होगा.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राशनिंग के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है. ये नियम लागू किये जा चुके हैं. खास बात यह है यह नए नियम इसलिए लागू किए गए हैं, क्योंकि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल से सस्ती होने की वजह से वहां इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा था. इस कारण सिलेंडर पर राशनिंग की गई है.
एलपीजी सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने वालों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक मदद दे रही है. अगर आप 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रहे हैं, तो आपको 1,600 रुपये की मदद सरकार की ओर से दी जाएगी. इसके साथ ही, अगर आप 5 किलो वाला सिलेंडर ले रहे हैं, तो 1,150 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. सरकार की ओर से जो आर्थिक मदद मिलेगी, उसमें सिलेंडर के लिए सिक्यूरिटी डिपॉजिट, प्रेशर रेग्युलेटर, एलपीजी होस, डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड और इंस्पेक्शन/इंस्टॉलेशन/डेमोंस्ट्रेशन चार्जेज शामिल हैं.
Also Read: LPG Price Hike : साल के पहले दिन जेब पर झटका! महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें नयी कीमत
पीएम मोदी की सरकार यह आर्थिक मदद उन लोगों को दे रही है, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रहे हैं. इस योजना के तहत सिलेंडर लेने की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पहली बार भरा हुआ सिलेंडर मिलेगा. इसके साथ हॉट प्लेट यानी स्टोव भी मुफ्त में दिया जाता है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत गरीब परिवारों के लिए हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










