LPG Price Hike : साल के पहले दिन जेब पर झटका! महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें नयी कीमत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Jan 2023 7:17 AM
LPG Price Hike : साल के पहले ही दिन लोगों की जेब पर झटका लगा है. तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है. जानें आपके शहर में क्या है कीमत
LPG Price Hike : आज हम नये साल में प्रवेश कर गये हैं और नये साल के पहले ही दिन लोगों की जेब पर जोरदार झटका लगा है. जी हां…आज यानी एक जनवरी 2023 को एलपीजी सिलेंडर के दाम में तेल कंपनियों ने बदलाव किया है. तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस में तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी तेल कंपनियों की ओर से की गयी है.
अब देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में ये 1870 रुपये में मिलेगा. कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1721 रुपये जबकि चेन्नई में यह 1917 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा.
6 जुलाई 2022 को बदलाव
यहां चर्चा कर दें कि घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी में 6 जुलाई 2022 को बदलाव देखने को मिला था जब तेल कंपनियों ने इसकी कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया था. पिछले एक साल की बात करें तो घरेलू रसोई गैस की कीमत में 153.5 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
Also Read: LPG Price : एक हजार नहीं अब आपको 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर!
पहली तारीख को समीक्षा
गौर हो कि LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन खास होता है. दरअसल इस दिन तेल कंपनियां समीक्षा करती है और LPG सिलेंडर की कीमत पर फैसला लेती है. यानी महीने के पहली तारीख को या तो LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ती है या घटती है.
2022 में चार बार बदला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव
साल 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चार बार बदलाव देखने को मिला था, हर बार के बदलाव में इनकी कीमतों में तेल कंपनियों ने बढोतरी ही की थी. इस बार भी नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी में तो बदलाव नहीं किया गया लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










