क्या होता है सिबिल स्कोर, इसे कैसे किया जाता है कैलकुलेट, अच्छे रिकार्ड के लिए ये हैं जरूरी टिप्स

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2022 1:29 PM

विज्ञापन

सिबिल के जरिए ही आपका क्रेडिट स्कोर कैलकुलेट और चेक किया जाता है. इसके माध्यम से बैंक या वित्तीय संस्थान यह तय करती है कि आपकी वित्तीय हालत कैसी है. सिबिल स्कोर तीन सो अंकों से लेकर 9 सौ अंक तक होता है.

विज्ञापन

कई बार बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान इस कारण कर्ज देने से मना कर देते हैं कि आपका सिबिल स्कोर खराब है. इसका मतलब है कि अगर किसी का सिबिल स्कोर खराब है तो उसे बैंक या वित्तीय संस्थान कर्ज नहीं देगी. दरअसल सिबिल स्कोर बताता है कि किसी ने कर्ज लेकर उसका भुगतान किस तरीके से किया, समय पर कर्ज चुकाया या नहीं. अगर कर्ज का भुगतान समय पर किया गया है तो हमारा सिबिल अच्छा होगा और खराब सिबिल स्कोर का मतलब है कि आपने कर्ज का भुगतान समय पर नहीं किया या भुगतान ही नहीं किया. खराब सिबिल के कारण कई तरह की परेशानी भी हो सकती है.

क्या होता है सिबिल स्कोर: क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड या सिबिल तय करता है कि बैंक या वित्तीय संस्थान आपको कर्ज देगी या नहीं. सिबिल के जरिए ही आपका क्रेडिट स्कोर कैलकुलेट और चेक किया जाता है. इसके माध्यम से बैंक या वित्तीय संस्थान यह तय करता है कि आपकी वित्तीय हालत कैसी है. सिबिल स्कोर तीन सो अंकों से लेकर 9 सौ अंक तक होता है.

सिबिल स्कोर की गणना: जिसका अच्छा सिबिल स्कोर होता है उसे लोन लेने में कई तरह की सुविधाएं होती हैं. अपेक्षाकृत सस्ती दर पर उन्हें कर्ज मिल जाता है. सिबिल स्कोर किसी के क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर बनता है. सिबिल स्कोर बनाने के लिए बीते करीब तीन सालों के लेने-देन का हिसाब देखा जाता है. इसके बाद किसी शख्स का सिबिल तैयार होता है.

सिबिल स्कोर को कैसे चेक करें: अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले आप अपना सिबिल चेक कर लें, इसके सबसे पहले आप सिबिल की वेबसाइट पर क्लिक करें. इसके बाद गेट सिबिल स्कोर को सलेक्ट कर लें. अपना ईमेल आईडी, नाम और पासवर्ड डालें. आईडी प्रूफ जमा करें. पिन कोड, फोन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. इसके बाद आप डैशबोर्ड पर जाकर आप अपना सिबिल स्कोर देख सकते है.

अगर आप चाहते है कि आपका सिबिल स्कोर हमेशा अच्छा बना रहे तो कुछ वित्तीय आदतों को छोड़कर आप अपना सिबिल स्कोर बेहतर कर सकते हैं. अगर आपको खराब सिबिल स्कोर से बचना है तो सबसे पहले आप एक साथ कई कर्ज लेने से बचें, क्योंकि ऐसे में किसी कारण आप कर्ज समय पर चुका नहीं सके तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है. कर्ज को समय पर वापस करें. समय समय पर अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करते रहें. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola