ePaper

Vishal Mega Mart पर निवेशकों की नजरें, बाजार खुलते ही ब्लॉक डील में बिकेंगे 22% शेयर

Updated at : 17 Jun 2025 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart: आज शेयर मार्केट खुलने के बाद विशाल मेगा मार्ट की बड़ी ब्लॉक डील होगी. जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी. इस आर्टिकल में जानिए Vishal Mega Mart को लेकर क्या ब्लॉक डील होने वाली है.

विज्ञापन

Vishal Mega Mart: आज शेयर बाजार खुलते ही खूब हलचल देखने को मिलेगी. जिसका कारण है विशाल मेगा मार्ट को लेकर हो रही ब्लॉक डील. कल 16 जून को बाजार बंद होने के खबर आईं थी कि Vishal Mega Mart में आज यानी 17 जून को संभावित ब्लॉक डील की जानकारी मिली थी. Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील साइज को बढ़ा दिया है और ये बढ़ोतरी दोगुनी से भी ज्यादा है.

22% इक्विटी की बड़ी ब्लॉक डील

रिपोर्टस के मुताबिक, Vishal Mega Mart में आज 22% इक्विटी की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है. बताया गया है कि ब्लॉक डील की साइज 9,900 करोड़ रुपये तक संभव है. इससे पहले जानकारी आईं थी कि Vishal Mega Mart में आज 10% इक्विटी की ब्लॉक डील होगी, जिसकी संभावित वैल्यू 5,057 करोड़ रुपये आंकी गई थी. फिलहाल Vishal Mega Mart में ये ब्लॉक डील 110 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर संभव है, जो सोमवार के क्लोजिंग भाव के मुकाबले करीब 11.9% डिस्काउंट भाव पर है.

ब्लॉक डील


सूत्रों के अनुसार, Vishal Mega Mart की प्रोमोटर ईकाई Samayat Services LLP ब्लॉक डील के जरिए यह हिस्सा बिक्री कर सकती है. विशाल मेगा मार्ट में Samayat Services LLP के पास 74.5% हिस्सा है. बता दें कि इस ब्लॉक डील के लिए Kotak Mahindra Group और Morgan Stanley एडवाइजर हैं.

Vishal Mega Mart में दो प्राइवेट इक्विटी प्रोमोटर Kedaara Capital और Partners Group दोनों ने 2018 में TPG Capital और Shriram Group से Vishal Mega Mart का अधिग्रहण करीब 735 मिलियन डॉलर में किया था. साल 2024 के दिसंबर में ही Vishal Mega Mart की दमदार लिस्टिंग हुई थी, बीते 6 महीने में इस शेयर में 12% का उछाल देखने को मिला है.

Also Read: Vishal Mega Mart समेत इन शेयरों में आज दिखेगी जबरदस्त तेजी

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola