Aadhaar कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने जारी की जरूरी सूचना, आप भी जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

यह सूचना खासकर उनलोगों के लिए है, जो अपने आधार कार्ड की बिल्कुल परवाह नहीं करते हैं और उसे जैसे-तैसे मोड़-तोड़ कर कहीं भी रख देते हैं. कई लोग अपने आधार कार्ड के साथ कई तरह से छेड़छाड़ भी करते हैं. ऐसा करने से आधार कार्ड खराब हो जाता है.
Aadhaar In News: आधार कार्ड (Aadhaar Card) जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई (UIDAI) ने सभी आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना साझा की है. दरअसल, यह सूचना खासकर उनलोगों के लिए है, जो अपने आधार कार्ड की बिल्कुल परवाह नहीं करते हैं और उसे जैसे-तैसे मोड़-तोड़ कर कहीं भी रख देते हैं. कई लोग अपने आधार कार्ड के साथ कई तरह से छेड़छाड़ भी करते हैं. ऐसा करने से आधार कार्ड खराब हो जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले खराब आधार कार्ड से भी लोगों का काम चल जाता था क्योंकि तब किसी भी संस्था को आधार पर छपे 12 अंकों वाले आधार नंबर की ही जरूरत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. ऐसे में आधार जारी करनेवाली संस्था यूआईडीआई ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल न करें और उसे संभाल कर रखें.

UIDAI की गाइलाइन के अनुसार, आधार कार्ड को पहचान के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करने से पहले उसकी सत्यता या प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है. ऐसे में आधार कार्ड की सत्यता को जांचने के लिए उस पर छपे क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करना होता है. ऐसे में अगर किसी का आधार कार्ड लापरवाही की वजह से खराब हो गया है, तो QR कोड से उसकी सत्यता की जांच करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में आपके आधार कार्ड का QR कोड एक सामान्य QR कोड की तरह स्कैनर से स्कैन नहीं हो पाएगा. अब आपका कितना भी जरूरी काम हो, आपके आधार कार्ड की सत्यता की जांच किये बिना आपका काम भी नहीं हो पाएगा. यही वजह है कि अब आधार कार्ड की सही देखरेख बहुत जरूरी हो गई है. अगर आप भी अपने आधार कार्ड को मोड़-तरोड़ कर रखते हैं, तो संभल जाएं.
Also Read: New Rule: आधार से लिंक होंगे सारे मोबाइल नंबर! सरकार कर रही ऐसी तैयारीसबसे पहले तो अपने आधार कार्ड को लैमिनेट कराएं और उसे सुरक्षित जगह पर रखें ताकि वह मुड़े नहीं. काम हो जाने के बाद अपने आधार कार्ड को उसके समुचित स्थान पर ही रखें. अपने आधार कार्ड को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें, क्योंकि उन्हें शायद पता नहीं कि यह कितना जरूरी दस्तावेज है. खेल-खेल में वे आपके आधार कार्ड को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आधार कार्ड को ऐसी जगह रखें, जहां चूहे न पहुंच पाएं. अगर आपके पास प्लास्टिक वाला आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card) है, तो आप उसे अपने वॉलेट में रख सकते हैं. अगर आपका आधार कार्ड पेपरवाला है, तो उसे वॉलेट में न रखें क्योंकि वॉलेट में रखे पेपरवाले आधार कार्ड के खराब होने के चांसेज ज्यादा होते हैं.
Also Read: UIDAI की राज्य सरकारों को सलाह- आधार लेते समय उसे वेरिफाई जरूर करेंप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










