ePaper

1 सितंबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना पीएफ एकाउंट पर नहीं मिलेगा 8.5 प्रतिशत ब्याज

Updated at : 16 Aug 2021 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
1 सितंबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना पीएफ एकाउंट पर नहीं मिलेगा 8.5 प्रतिशत ब्याज

uan aadhar link : केंद्र सरकार जो ब्याज दे रही है वह एक सितंबर से पहले आपके खाते में आ जाये, लेकिन इसके लिए सरकार ने PF खातों में आधार वेरिफिरेशन और सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया है. लिंकिंग की प्रक्रिया को 1 सितंबर से पहले कराना जरूरी है.

विज्ञापन

UAN AADHAR linking is compulsory : क्या आपका पीएफ एकाउंट (PF) है और आप उसपर 8.5 प्रतिशत ब्याज चाहते हैं तो ध्यान दें, अगर आपने एक सितंबर से पहले अपने पीएफ एकाउंट को आधार (Aadhar) से लिंक नहीं कराया तो ऐसा संभव है कि आपके खाते में ब्याज की रकम ना आये. गौरतलब है कि सरकार EPFO खाते में जमा रकम पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दे रही है और यह ब्याज लगातार मिलते रहे, इसके लिए यह जरूरी है कि आप पीएफ खाते से अपने आधार नंबर को लिंक करा दें.

एक सितंबर के बाद नहीं मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जो ब्याज दे रही है वह एक सितंबर से पहले आपके खाते में आ जाये, लेकिन इसके लिए सरकार ने PF खातों में आधार वेरिफिरेशन और सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया है. लिंकिंग की प्रक्रिया को 1 सितंबर से पहले कराना जरूरी है.

क्या है प्रक्रिया

ईपीएफओ में 22 करोड़ अकाउंट्स हैं. इन सभी एकाउंट के UAN नंबर को आधार कार्ड के नंबर से लिंक करना पड़ेगा. आधार लिंकिंग आप ऑनलाइन या ईपीएफओ के कार्यालय जाकर भी करा सकते हैं. इसके अलावा एम्प्लॉयर भी कर्मचारियों का आधार लिंकिंग कर सकते हैं. आधार लिंकिंग की तिथि पहले 15 जुलाई थी जिसे एक सितंबर कर दिया गया है.

Also Read: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने चार कारों और नकदी से भरे हेलीकॉप्टर के साथ काबुल छोड़ा

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola