ePaper

Jet Airways में उथल-पुथल! दो वरिष्ठ अधिकारियों, कुछ पायलट, चालक दल के सदस्यों का इस्तीफा

Updated at : 26 Dec 2022 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jet Airways में उथल-पुथल! दो वरिष्ठ अधिकारियों, कुछ पायलट, चालक दल के सदस्यों का इस्तीफा

Jet Airways Latest News- फिलहाल परिचालन के ठप होने की स्थिति से गुजर रही एयरलाइन के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या के बारे में तात्कालिक तौर पर पता नहीं की जा सकी. जालान-कालरॉक गठजोड़ जून, 2021 में जेट एयरवेज के लिए दिवालिया समाधान प्रक्रिया में विजेता बोलीकर्ता बनकर उभरा था.

विज्ञापन

Jet Airways News : जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के माहौल के बीच एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कुछ पायलट एवं चालक दल के सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया है. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एयरलाइन के इंजीनियरिंग एवं मानव संसाधन विभाग के उपाध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इनके अलावा कुछ पायलट और चालक दल के कुछ सदस्यों ने भी जेट एयरवेज का साथ छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी अवैतनिक अवकाश पर भी चले गये हैं.

फिलहाल परिचालन के ठप होने की स्थिति से गुजर रही एयरलाइन के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या के बारे में तात्कालिक तौर पर पता नहीं की जा सकी. जालान-कालरॉक गठजोड़ जून, 2021 में जेट एयरवेज के लिए दिवालिया समाधान प्रक्रिया में विजेता बोलीकर्ता बनकर उभरा था. इसके बाद एयरलाइन को नये सिरे से खड़ा करने के लिए तमाम दावे किये गए, लेकिन अभी तक यह दोबारा परिचालन शुरू नहीं कर पाई है.

Also Read: Jet Airways: उड़ान भरने से पहले कंपनी में सैलरी कटौती शुरू, बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे कई स्टाफ

एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी हितधारकों एवं ग्राहकों के लिए पुनर्जीवित जेट एयरवेज में व्यापक संभावनाएं हैं. हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस प्रकरण पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया.

Also Read: Jet Airways ने शुरू की नियुक्ति, पूर्व कर्मियों को बुलाया, जानिए कब से भरेगी उड़ान

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola