World Top Billionaires List: एक स्थान चढ़कर फिसले गौतम अडानी, ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े अमीर

World Top Billionaires List: फोर्ब्स की लिस्ट में कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्सियत? आइए डालें एक नजर-

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर शख्स बने रहने के लिए गौतम अडानी (Gautam Adani) और फ्रेंच उद्योगपति बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) के बीच टक्कर है. फोर्ब्स की लिस्ट में कौन हैं दुनिया के 10 सबसे बमीर शख्सियत? आइए डालें एक नजर-

1. Elon Musk : 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के स्वामी एलॉन मस्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. 51 साल के मस्क एक अमेरिकी उद्यमी हैं और Tesla और SpaceX जैसी कंपनियों के मालिक हैं.

2. Bernard Arnault : 153.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले बर्नार्ड अर्नोल्ट अमीरों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं. 73 वर्षीय बर्नार्ड फ्रेंच उद्यमी हैं और उनकी कंपनी का नाम LVMH है.

3. Gautam Adani : 152.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी रिच लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. 60 साल के अडानी की कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और कमोडिटीज का काम करती है.

4. Jeff Bezos : 149.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेरिकी बिजनेसमैन जेफ बेजॉस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. 58 वर्षीय बेजॉस की कंपनी Amazon आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है.

5. Bill Gates : 105.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले बिल गेट्स अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं. 66 साल के बिल गेट्स की आय का मुख्य स्रोत Microsoft है, जिसके वह संस्थापक रहे हैं.

6. Larry Ellison : 98.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेरिकी उद्यमी लैरी एलिसन रिच लिस्ट में छठे पायदान पर हैं. 78 साल के एलिसन की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सॉफ्टवेयर हैं.

7. Warren Buffett : 96.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले वॉरेन बफे अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. 92 साल के अमेरिकी उद्यमी बफे, Berkshire Hathaway नाम की कंपनी के मालिक हैं.

8. Mukesh Ambani : 91.6 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले मुकेश अंबानी इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं. 65 साल के भारतीय उद्यमी अंबानी की कंपनी RIL टेलीकॉम, रिटेल सहित विविध क्षेत्रों में काम करती है.

9. Larry Page : 89.0 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले लैरी पेज अमीरों की सूची में नौवें नंबर पर हैं. 49 साल के अमेरिकी उद्योगपति पेज की कमाई का मुख्य स्रोत Google है, जिसके वे को-फाउंडर हैं.

10. Sergey Brin : 85.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ सर्जेई ब्रिन ग्लोबल रिच लिस्ट में 10वें पादान पर हैं. 49 साल के अमेरिकी उद्योगपति ब्रिन की कमाई का मुख्य स्रोत Google है, जिसके वे को-फाउंडर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










