Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, देखें तस्वीरें

Ex Tata Sons Chairman Cyrus Mistry Dies: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में सड़क हादसे में मौत हो गई है. उनकी कार पालघर जिले में डिवाइडर से टकरा गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है.

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई. मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे.

यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ. ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है. इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है.

सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी. (इनपुट : भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




