Tata Group शुरू करेगा नया आई-फोन असेंबली प्लांट, 50 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, 50 मिलियन फोन बनाने का प्लान

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 09 Dec 2023 5:18 AM

विज्ञापन

Apple I-Phone Production: एप्पल की इस योजना का फायदा उठाते हुए टाटा ग्रुप ने देश में एन नया आईफोन असेंबली प्लांट लगाने का प्लान बनाया है.

विज्ञापन
undefined

Apple I-Phone Production: एप्पल जल्द से जल्द आई-फोन की मैन्युफैक्चरिंग को भारत में बढ़ावा देना चाहती है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को इसमें शामिल लोगों का हवाला देते हुए बताया कि ऐप्पल और उसके आपूर्तिकर्ताओं का लक्ष्य अगले दो-तीन वर्षों के भीतर भारत में हर साल 50 मिलियन से अधिक आईफोन बनाने का है.

undefined

कंपनी की इस योजना का फायदा उठाते हुए टाटा ग्रुप ने देश में एन नया आईफोन असेंबली प्लांट लगाने का प्लान बनाया है. बड़ी बात ये है कि ये भारत में सबसे बड़ा आईफोन असेंबली प्लांट में से एक होगा.

undefined

ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों का हलावा देते हुए बताया है कि टाटा ने तमिलनाडु के होसुर में अपनी फैक्ट्री लगाने का मन बनाया है. प्लांट में लगभग 20 असेंबली लाइनें होंगी. इससे दो साल में कम से कम 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. कंपनी की कोशिश है कि 12 से 18 महीने में चालू करने का लक्ष्य है.

undefined

बता दें कि टाटा के पास पहले से कर्नाटक में एक आई-फोन फैक्ट्री है. इसे टाटा ने इलेक्ट्रॉनिक कंपनी विस्ट्रॉन से खरीदा है. समझा जा रहा है कि कंपनी अपने ऑपरेशन में विविधता लाने के लिए चीन से बाहर भारत, थाइलैंड, मलेशिया और अन्य जगहों पर असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स के साथ काम कर रही है.

undefined

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा का नया प्लांट मिड साइज का होगा. ये प्लान कर्नाटक में मौजूद प्लांट से बड़ा और फॉक्सकॉन की चीन स्थिति सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्रियों से हल्का छोटा होगा. आई फोन कर्नाटक वाले प्लांट में अभी दस हजार के आसपास लोगों काम कर रहे हैं.

undefined

नमक से लेकर हवाई जहाज तक के कारोबार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली टाटा ग्रुप, एप्पल के साथ अपना कारोबार बढ़ाने को लेकर कई कदम उठा रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने होसुर में अपनी मौजूदा फैसिलिटी में ​हायरिंग को बढ़ा दिया है. यहां अभी, आईफोन के आईफोन एनक्लोजर या मेटल केसिंग का उत्पादन होता है.

undefined

वर्तमान में एप्पल ने अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए देश में अभी तक अपनी तरफ से दो स्टोर खोला है. जबकि, तीन और स्टोर खोलने की संभावना जतायी जा रही है. जबकि, टाटा एप्पल प्रोडक्ट्स पर केंद्रित 100 रिटेल स्टोर लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola