ePaper

शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 33 अंक चढ़कर खुला

Updated at : 24 Jan 2025 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Open

Stock Market Open

Stock Market: 24 जनवरी 2025 को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर 76,553.52 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 7.80 अंक की बढ़त के साथ 23,213.15 पर खुला. पावरग्रिड में 1.95% की तेजी, जबकि जोमैटो और डॉ रेड्डीज में गिरावट देखी गई. एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत दिखाई दिए.

विज्ञापन

Stock Market: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की. कामकाज शुरू होने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.14 अंक या फिर 0.04% उछलकर 76,553.52 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 7.80 अंक या 0.03% बढ़कर 23,213.15 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

पावरग्रिड की तेज शुरुआत

शेयर बाजार का कारोबार शुरू होने के साथ ही 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 14 शेयरों में बढ़त और 16 शेयरों में गिरावट देखी गई. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी के 25 शेयर हरे निशान और 25 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. इन दोनों प्रमुख सूचकांकों में पावरग्रिड के शेयर ने तेजी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पर इसका शेयर 1.04% उछलकर 297.35 रुपये और एनएसई निफ्टी में 1.95% की बढ़त के साथ 300.10 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, बीएसई में जोमैटो और एनएसई में डॉ रेड्डी के शेयर टूट गए.

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: बजट से बढ़ेगी ग्रामीणों की आमदनी, सरकार कर सकती है ये उपाय

एशिया के दूसरे बाजारों में बढ़त का रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो इनमें बढ़त का रुख दिखाई दे रहा है. जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट तेजी के साथ खुला. गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.07% उछलकर 78.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: रघुराम राजन की चेतावनी, रुपये की गिरावट में आरबीआई ने किया हस्तक्षेप तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola