ePaper

Stock market holidays 2025: 2025 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार? NSE-BSE ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर

Updated at : 13 Dec 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Stock market holidays 2025

2025 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार? NSE-BSE ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर

Stock market holidays 2025: भारतीय शेयर बाजार, BSE और NSE, ने 2025 के लिए अपने अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है. अगले साल बाजार कुल 14 दिन बंद रहेगा.

विज्ञापन

Stock market holidays 2025: भारतीय शेयर बाजार, BSE और NSE, ने 2025 के लिए अपने अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है. अगले साल बाजार कुल 14 दिन बंद रहेगा. फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक अवकाश होगा जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है. अप्रैल और अक्टूबर में तीन-तीन छुट्टियां रहेंगी.

2025 की पहली छुट्टी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होगी. हालांकि गणतंत्र दिवस, राम नवमी, बकरीद और मुहर्रम जैसे चार बड़े पर्व शनिवार या रविवार को पड़ने के कारण इन दिनों अलग से कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा.

Also Read: इस सरकारी स्कीम में हर महीने 12,500 रुपये जमा करने पर 15 साल में एक करोड़, जानें तरीका

21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के शुभ अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. मुहूर्त ट्रेडिंग का समय स्टॉक एक्सचेंज द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा.

हॉलीडे दिनांक दिन
महाशिवरात्रि26 फरवरी, 2025बुधवार
होली14 मार्च, 2025शुक्रवार
ईद-उल-फितर (रमजान ईद)31 मार्च, 2025सोमवार
श्री महावीर जयंती10 अप्रैल, 2025गुरुवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती14 अप्रैल, 2025सोमवार
 गुड फ्राइडे18 अप्रैल, 2025शुक्रवार
महाराष्ट्र दिवस01 मई, 2025गुरुवार
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त, 2025शुक्रवार
गणेश चतुर्थी27 अगस्त, 2025बुधवार
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा02 अक्टूबर, 2025गुरुवार
दिवाली लक्ष्मी पूजन21 अक्टूबर, 2025मंगलवार
दिवाली-बालिप्रतिपदा22 अक्टूबर 2025बुधवार
 प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव05 नवंबर, 2025बुधवार
क्रिसमस25 दिसंबर, 2025 गुरुवार
विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola