जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रॉकेट की स्पीड से 597.67 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Updated:
विज्ञापन

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 के शेयर लाभ में रहे, जबकि 5 शेयर गिर गए. इनमें सबसे अधिक मुनाफा अदाणी पोर्ट्स के शेयर को हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर चौतरफा सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स रॉकेट की स्पीड से 597.67 अंक या 0.74% चढ़कर 80,845.75 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी बुलेट ट्रेन की स्पीड से 166.00 अंक या 0.68% बढ़कर 24,442.05 अंक पर पहुंच गया. सोमवार को सेंसेक्स 445.29 अंक या 0.56% की जोरदार तेजी के साथ 80,248.08 अंक और निफ्टी 140.85 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 24,271.95 अंक पर बंद हुआ था. गिफ्ट निफ्टी 111.50 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 24,533.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

विज्ञापन

अदाणी पोर्ट्स को सबसे अधिक मुनाफा

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 के शेयर लाभ में रहे, जबकि 5 शेयर गिर गए. इनमें सबसे अधिक मुनाफा अदाणी पोर्ट्स के शेयर को हुआ. इसका शेयर 6.02% की उछाल के साथ 1288.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बाजार का कामकाज शुरू होने के समय यह 3.22% की बढ़त के साथ 1254.80 रुपये के स्तर पर खुला था. एनएसई में भी इसका शेयर 5.73% की बढ़त के साथ 1285.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बीएसई में सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ. इसका शेयर 1.43% गिरकर 1619.65 रुपये पर आ गया, जबकि एनएसई में 1.47% टूटकर 1619.40 रुपये हो गया.

इसे भी पढ़ें: सिगरेट के छल्ले उड़ाना और कोल्ड ड्रिंक्स गटकना पड़ेगा महंगा, मंत्री समूह ने की सिफारिश

एशिया के दूसरे बाजार भी बम-बम

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी तेज बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.75% बढ़कर 72.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट के खिलाड़ियों के दिमाग झनझना देंगे ये सवाल, जवाब जानने पर कहेंगे ‘आंय?’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola