एसबीआई अपने ग्राहकों को मुफ्त दे रहा है दो लाख रुपये का बीमा कवर, जानें कैसे और किसे मिलेगा फायदा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2021 8:33 PM

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक उन लोगों को दो लाख रुपये का इंश्योरेंस देगा जिनका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 28 अगस्त 2018 से पहले एकाउंट खुला है. इसका योजना का लाभ उनको मिल रहा है, जिन्होंने RuPay PMJDY कार्ड के लिए अप्लाई किया है.

विज्ञापन

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त करने रख दिया है. जिंदगी जोखिम में रहने के कारण आम लोगों की परेशानी बहुत बढ़ गयी है, इस परेशानी को समझते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को दो लाख रुपये का फ्री इंश्योरेंस देने का फैसला किया है.

भारतीय स्टेट बैंक उन लोगों को दो लाख रुपये का इंश्योरेंस देगा जिनका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 28 अगस्त 2018 से पहले एकाउंट खुला है. इसका योजना का लाभ उनको मिल रहा है, जिन्होंने RuPay PMJDY कार्ड के लिए अप्लाई किया है.

RuPay PMJDY कार्ड पर बैंक एक लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर दे रहा है, जबकि दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर दिया जायेगा. दुर्घटना बीमा का लाभ उठाने के लिए बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके नामिनी को व्यक्ति के डेथ सार्टिफिकेट के साथ एक फाॅर्म भरना होगा.

Also Read: आर्यन खान को था बुखार, एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए शाहरुख के साहबजादे

नामिनी को दुर्घटना के 90 दिन के अंदर अपना दावा बैंक में करना होगा, तभी उसे इस बीमा का लाभ मिलेगा. प्रधान मंत्री जन धन योजना की शुरुआत 2014 में पीएम मोदी ने की थी, जिसके तहत गरीबों का बैंक एकाउंट जीरो बैलेंस पर खोला गया था.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola