ePaper

सोने में निवेश करना है, तो आज ही करें शुरुआत, सॉवरेन गोल्ड बांड तीन सितंबर तक दे रहा है शानदार मौका

Updated at : 30 Aug 2021 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
सोने में निवेश करना है, तो आज ही करें शुरुआत, सॉवरेन गोल्ड बांड  तीन सितंबर तक दे रहा है शानदार मौका

Sovereign Gold Bond Schem : अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो तीन सिंतबर तक निवेश का शानदार मौका है. 30 अगस्त से पांच दिन के लिए यह खुला है. सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमत 4,732 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है.

विज्ञापन

गोल्ड में निवेश के लिए एक बेहतरीन मौका आपके सामने है. सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के अगली किस्त की शुरुआत हो गयी है. अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो तीन सिंतबर तक निवेश का शानदार मौका है. 30 अगस्त से पांच दिन के लिए यह खुला है. सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमत 4,732 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है.

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं निवेश 

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी . आरबीआइ के अनुसार ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,682 रुपये प्रति ग्राम होगा. इससे पहले, सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 के बीच छह किस्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करने की घोषणा की थी.

Also Read:
Sovereign Gold Bond : यहां खरीद सकते हैं बाजार से भी सस्ता सोना

डाकघर में जाकर भी कर सकते हैं निवेश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा बीएसइ के माध्यम से की जाती है.

निवेश में जोखिम है कम 

इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह सोने की तरह नहीं होता कि इसे रखने में परेशानी होगी यह पेपर फॉर्म में होता है लेकिन होता उतना ही कीमती है. आप इस पेपर को किसी फाइल में रख सकते हैं, इसके चोरी होने का खतरा नहीं के बराबर है. इसमें जोखिम कम है.

टैक्स में भी मिलती है शानदार छूट 

गोल्ड बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज दर करदाता के दूसरे आय के माध्यम में जोड़ा जाता है, इस पर टैक्स भी लगता है लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदे जाने के 8 साल पूरा होने के बाद ग्राहक को प्राप्त होने वाले रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लगता इसमें पूरा छूट मिलता है. इसके अलावा अगर आप प्रीमैच्योरली इसे तोड़ते हैं तो इसमें अलग- अलग दर से टैक्स लगता है, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का लॉक इन पीरियड 5 साल का है.

जरूरत पड़ने पर आसानी से ले मिलता है लोन 

निवेश के लिए यह माध्यम कम जोखिम भरा तो है ही साथ ही जरूरत पड़ने पर यह आपका पूरा सहयोग करता है. इसे खरीदने की कोई उम्र नहीं है. आप साझेदारी में भी इसे खरीद सकते हैं नाबालिग के मामले में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को लेने के लिए उसके माता-पिता/अभिभावक को आवेदन करना होगा.

Also Read:
Gold Price Today: लौटने लगी है सोना, चांदी की चमक, त्योहारी सीजन में और बढ़ सकती है कीमत, जानें क्या है भाव

आप इस गोल्ड बॉन्ड को गिरवी रखकर लोन भी ले सते हैं. अगर आप सोना खरीदते हैं तो उस पर कई तरह के चार्ज लगते हैं जैसे मेकिंग चार्ज, जीएसटी लेकिन गोल्ड बॉन्ड में आपको यह सब नहीं देना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola