HCL के फाउंडर शिव नादर ने देश के सबसे अमीर गौतम अडानी को पछाड़ा, बने भारत के सबसे बड़े दानवीर

Hurun India Philanthropy List: देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी दान के मामले में शिव नादर से काफी पीछे हैं. एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी परोपकार सूची में 7वें नंबर पर हैं.
Hurun India Philanthropy List: देश के सबसे बड़े दानवीर अरबपतियों की फेहरिस्त में शिव नादर ने सबको पछाड़ कर देश के सबसे बड़े दानवीर का खिताब अपने नाम कर लिया है. हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी कंपनी एचसीएल के फाउंडर शिव नादर ने हर दिन करीब 3 करोड़ रुपये दान किया है. यानी उन्होंने सालाना 1,161 करोड़ रुपये दान का दान में दिये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस दान के कारण उन्होंने भारत के सबसे उदार व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है.
दूसरे नंबर पर पहुंचे अजीम प्रेमजी: शिव नादर से पहले लगातार दो सालों तक देश के सबसे बड़े दानी का खिताब आईटी कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी के नाम रहा था. लेकिन शिव नादर ने दान के मामले में इस साल उन्हें भी पछाड़ दिया है. अजीम प्रेमजी ने इस साल करीब 484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान दिया.
भारत के सबसे अमीर गौतम अडानी 7वें नंबर पर: देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी दान के मामले में शिव नादर और अजीम प्रेमजी से काफी पीछे हैं. एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी परोपकार सूची में 7वें नंबर पर हैं. उन्होंने इस साल 190 करोड़ रुपये दान किए.
15 अमीरों ने किया 100 करोड़ से अधिक का दान: एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत के 15 अमीरों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा सालाना दान किया है. इसके अलावा 20 लोगों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया और 43 लोगों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया.
महिलाएं भी दान में आगे: दान करने वाले अमीरों की सूची इस साल लंबी हुई है. एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सूची में 19 नये नाम जोड़े गए है जिन्होंने 832 करोड़ रुपये का दान दिया है. इस सूची में कई महिलाओं के नाम बी शामिल है. इस साल सूची में शामिल छह महिलाओं ने 120 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे उदार महिला परोपकारी हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










