Shantanu Naidu: शांतनु नायडू से मिले शाहरुख खान, सेल्फी लेकर LinkedIn पर लिखा भावुक पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
Shahrukh Khan With Shantanu Naidu

Shahrukh Khan With Shantanu Naidu

Shantanu Naidu: शाहरुख खान ने शांतनु नायडू से मुलाकात की और सेल्फी लेकर लिंक्डइन पर भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने शांतनु के काम की तारीफ की और इस पल को खास बताया.

विज्ञापन

Shantanu Naidu: रतन टाटा और शांतनु नायडू की दोस्ती काफी गहरी थी. रतन टाटा अक्सर सोशल मीडिया पर शांतनु के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते थे. शांतनु नायडू को हाल ही में टाटा मोटर्स में एक महत्वपूर्ण पदभार मिला है. इस बार चर्चा की वजह एक खास सेल्फी है, जो उन्होंने शाहरुख खान के साथ ली. इस तस्वीर के बाद शाहरुख ने उन्हें धन्यवाद कहा और इस अनुभव को यादगार बताया.

कैसे हुई मुलाकात?

शाहरुख खान ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में इस मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि उनकी इच्छा हमेशा से रतन टाटा से मिलने की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. एक दिन काम से लौटते समय उनकी भेंट शांतनु नायडू से हुई. पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि रतन टाटा के इतने करीबी व्यक्ति इतने विनम्र हो सकते हैं.

शांतनु नायडू की विनम्रता ने किया प्रभावित

शाहरुख खान ने हिम्मत जुटाकर शांतनु से बातचीत की और एक सेल्फी के लिए अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार कर लिया. शाहरुख ने लिखा कि शांतनु की विनम्रता और गर्मजोशी ने इस मुलाकात को खास बना दिया.

शांतनु का जवाब

शाहरुख खान ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में शांतनु के साथ ली गई सेल्फी भी साझा की, जिसमें शांतनु टाटा मोटर्स के आईकार्ड के साथ नजर आए. इस पोस्ट पर शांतनु नायडू ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “शुभकामनाएं दोस्त.”

कौन है शाहरुख खान

शाहरुख खान कानपुर के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले, उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सिविल इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने 2016 में कानपुर के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया था.

शांतनु नायडू को मिली नई जिम्मेदारी

शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने इस पद के बारे में लिंक्डइन पर जानकारी साझा की थी.

रतन टाटा और शांतनु की दोस्ती

रतन टाटा और शांतनु नायडू की दोस्ती जानवरों के प्रति उनके प्रेम के कारण हुई थी. रतन टाटा अक्सर उनके साथ की तस्वीरें साझा करते थे. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में रतन टाटा का निधन हो गया, जिससे उनके प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा. यह मुलाकात शाहरुख खान के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया.

Also Read : Buyout Offer: ट्रंप की ऑफर और अमेरिका में हलचल, एक झटके में 40 हजार सरकारी कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola